Mahakumbh Stampede : हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी ने जताया शोक, मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से कही दी बड़ी बात
हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी
Mahakumbh Stampede : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रयागराज में हुई भगदड़ पर गहरा शोक व्यक्त किया है. साथ ही सीएम ने कहा है कि हमें इस त्रासदी से सीख लेनी चाहिए.
रांची : प्रयागराज में हुई भगदड़ की घटना के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शोक व्यक्त किया है. साथ ही हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार से उम्मीद जतायी है वे इस घटना की जांच करेगी और जरूरी कदम उठायेगी. वहीं, बाबूलाल मरांडी ने भी मारे गये लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदवना व्यक्त की है. सीएम हेमंत सोरेन ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा कि महाकुंभ में हुई दुखद भगदड़ की खबर सुनकर मन व्यथित है, जिसमें कम से कम 15 निर्दोष लोगों की जान चली गई है.
त्रासदियों से सबक लेना चाहिए : हेमंत सोरेन
सीएम हेमंत सोरेन ने आगे पोस्ट कर लिखा कि मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोकसंतप्त तीर्थयात्री परिवारों के साथ हैं. इस दुखद घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. हम सभी को मिलकर ऐसी त्रासदियों से सबक लेना चाहिए और भविष्य में सुरक्षा के उचित इंतजाम सुनिश्चित करने चाहिए ताकि ऐसी घटना दोबारा ना हो.
बाबूलाल मरांडी बोले- महाकुंभ की घटना हृदयविदारक
वहीं, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना अत्यंत हृदयविदारक है. उन्होंने मृत श्रद्धालुओं के प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त किया है. बाबूलाल ने मृत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है.
प्रधानमंत्री ने भी जताया दुख
महाकुंभ के हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी दुख जताया है. साथ ही वे राज्य सरकार से लगातार संपर्क में हैं. उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है. इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है. इस सिलसिले में वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत की है और वह लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By समीर उरांव
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







