LPG Subsidy : समय पर नहीं कराया केवाईसी तो बंद हो सकती है सब्सिडी
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 23 Dec 2025 8:43 AM
बंद हो सकती है सब्सिडी (File Photo)
LPG Subsidy : ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले एलपीजी उपभोक्ताओं और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर है. सरकार ने उज्ज्वला सहित सभी एलपीजी कनेक्शन धारकों के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण यानी ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरी तरह नि:शुल्क और सरल बना दिया है.
LPG Subsidy : झारखंड के झुमरीतिलैया ग्रामीण इलाकों में रहने वाले एलपीजी उपभोक्ताओं और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए जरूरी सूचना है. सरकार ने उज्ज्वला और सभी एलपीजी कनेक्शन धारकों के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (ई-केवाईसी) को पूरी तरह नि:शुल्क और आसान बना दिया है. अब लाभार्थियों को गैस एजेंसी या साइबर कैफे का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. सिर्फ स्मार्टफोन की मदद से घर बैठे कुछ मिनटों में (ई-केवाईसी) पूरी की जा सकती है.
सरकार ने साफ किया है कि समय पर आधार प्रमाणीकरण नहीं कराने पर एलपीजी सब्सिडी और उज्ज्वला योजना का लाभ रुक सकता है. यदि किसी लाभार्थी को ऑनलाइन प्रक्रिया में दिक्कत हो, तो वे अपने नजदीकी एलपीजी वितरक से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा सहायता के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800 2333 555 भी उपलब्ध है.
पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों से अपील
प्रशासन ने ग्रामीण उपभोक्ताओं और पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों से अपील की है कि वे समय रहते आधार (ई-केवाईसी) पूरी कर लें, ताकि गैस सब्सिडी और योजना का लाभ बिना रुकावट मिलता रहे.
यह भी पढ़ें : LPG KYC in Bihar: सावधान! रुक सकती है आपकी गैस सब्सिडी,आज ही घर बैठे करें अपना LPG KYC
पांच साल से पाइप चेक नहीं कराने वालों से अपील
इधर, ई केवाइसी प्रक्रिया की जानकारी देते हुए झुमरीतिलैया में इंडियन ऑयल के अधिकृत विक्रेता रामपाल एजेंसी के प्रबंधक राजकुमार अजमानी ने बताया कि जो भी उपभोक्ता पांच साल से पाइप चेक नहीं कराये हैं या बदली नहीं किये हैं, वे कार्यालय अवधि में इस कार्य को करवा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










