39.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

LPG Cylinder Price Jharkhand: 103 रुपये महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, जमशेदपुर में रसोई गैस सबसे सस्ती

LPG Cylinder Price Jharkhand: इस महीने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 103 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. झारखंड में इस महीने सबसे सस्ती रसोई गैस जमशेदपुर में मिल रही है. आइए जानते हैं आपके शहर में रसोई गैस और कमर्शियल गैस की क्या कीमत है?

LPG Cylinder Price: हर महीने की तरह इस महीने भी केंद्र सरकार की ओर से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया गया है. इस महीने गैस की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है. झारखंड में भी कीमतों में उछाल का असर दिख रहा है. इस बार गैस की कीमत में 103 रुपये का उछाल देखने को मिला है. हालांकि, गृहणियों के लिए राहत भरी खबर है कि यह बढ़ोतरी कमर्शियल गैस में हुई है. झारखंड में इस महीने यानी नवंबर में सबसे सस्ती रसोई गैस जमशेदपुर में मिल रही है. जबकि, कोडरमा, हजारीबाग और रामगढ़ में रसोई गैस की कीमत सबसे अधिक है. आइए देखते हैं राज्य के किस जिलें में रसोई गैस की क्या कीमत है. वहीं कमर्शियल गैस में कितनी बढ़ोतरी हुई है?

झारखंड के विभिन्न जिलों में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें

  • सिटी – डोमेस्टिक (14.2 किग्रा)

  • बोकारो – ₹ 960.50

  • चतरा – ₹ 959.50

  • देवघर – ₹ 960.50

  • धनबाद – ₹ 960.50

  • दुमका – ₹ 960.50

  • पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) – ₹ 942.50

  • गढ़वा – ₹ 960.50

  • गिरिडीह – ₹ 960.50

  • गोड्डा – ₹ 960.50

  • गुमला – ₹ 960.50

  • हजारीबाग – ₹ 962

  • जामताड़ा – ₹ 960.50

  • खूंटी – ₹ 960.5 0

  • कोडरमा – ₹ 962

  • लातेहार – ₹ 960.50

  • लोहरदगा – ₹ 960.50

  • पाकुड़ – ₹ 960.50

  • पलामू – ₹ 960.50

  • रामगढ़ – ₹ 962

  • रांची – ₹ 960.50

  • साहिबगंज – ₹ 960.50

  • सरायकेला खरसावां – ₹ 943

  • सिमडेगा – ₹ 960.50

  • पश्चिमी सिंहभूम – ₹ 952

झारखंड के विभिन्न जिलों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें

  • सिटी – 19 किग्रा कमर्शियल (बढ़ोतरी)

  • बोकारो – ₹ 1992.00 (+103)

  • चतरा – ₹ 1990.00 (+103)

  • देवघर – ₹ 1988.50 (+103)

  • धनबाद – ₹ 1990.50 (+103.50)

  • दुमका – ₹ 1989.00 (+103)

  • पूर्वी सिंहभूम – ₹ 1961.50 (+103.50)

  • गढ़वा – ₹ 1988.50 (+103)

  • गिरिडीह – ₹ 1989.00 (+103)

  • गोड्डा – ₹ 1988.50 (+103)

  • गुमला – ₹ 1988.50 (+103)

  • हजारीबाग – ₹ 1993.00 (+103)

  • जामताड़ा – ₹ 1988.50 (+103)

  • खूंटी – ₹ 1991.50 (+103)

  • कोडरमा – ₹ 1993.50 (+103)

  • लातेहार – ₹ 1988.50 (+103)

  • लोहरदगा – ₹ 1988.50 (+103)

  • पाकुड़ – ₹ 1988.50 (+103)

  • पलामू – ₹ 1988.50 (+103)

  • रामगढ़ – ₹ 2001.00 (+103)

  • रांची – ₹ 1991.50 (+103)

  • साहिबगंज – ₹ 1989.00 (+103)

  • सरायकेला-खरसावां – ₹ 1962.50 (+103)

  • सिमडेगा – ₹ 1988.50 (+103)

  • पश्चिमी सिंहभूम – ₹ 1982.00 (+103)

बता दें, कि एलपीजी की कीमतें काफी हद तक कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर निर्भर हैं. इसी आधार पर भारत सरकार भी हर महीने एलपीजी की कीमतों का संशोधन करती है, जिसका सीधा असर झारखंड में भी दिखता है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम में वृद्धि से झारखंड में भी एलपीजी दरों में वृद्धि होती है. वहीं कच्चे तेल के दाम में गिरावट हो तो झारखंड में भी एलपीजी दरों में कमी आती है. गरीब तबके के लिए सरकार ने इन कीमतों में सब्सिडी दी है. सब्सिडी की राशि सीधे ग्राहक के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी. वर्तमान में, झारखंड में रसोई गैस अधिकांश लोगों के लिए आसानी से उपलब्ध है.

Also Read: झारखंड: पेट्रोल में डीजल की मिलावट! पेट्रोल पंप पर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा, संचालक ने दी ये सफाई

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें