Ranchi News : आधार के काम के लिए सुबह से केंद्रों में लग रही लंबी लाइन

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : आधार के काम के लिए सुबह से केंद्रों में लग रही लंबी लाइन

लोगों को धूप में घंटों करना पड़ रहा इंतजार

विज्ञापन

रांची. आधार का काम कराने के लिए आधार सेवा केंद्रों में सुबह से लंबी लाइन लग रही है. यही हाल बैंकों और रेलवे स्टेशन स्थित आधार सेवा केंद्र का भी है. कांटाटोली स्थित इस्टेट प्लाजा और रातू रोड स्थित गैलेक्सिया मॉल में केंद्र के बाहर लंबी-लंबी लाइन देखने को मिल रही है. शाम तक यही हाल रह रहा है. इन केंद्रों में रांची के अलावा लातेहार, पलामू, गुमला सहित पश्चिम बंगाल से भी लोग पहुंच रहे हैं.

दो-तीन दिन बाद का मिल रहा ऑनलाइन नंबर

भीड़ की वजह से रांची के इन केंद्रों में ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट के लिए नंबर भी दो से तीन दिनों के बाद का मिल रहा है. शनिवार को बुकिंग करने पर मंगलवार का नंबर मिल रहा है. कोई आधार अपडेट, कोई बच्चों का नया आधार कार्ड तो कोई बायोमीट्रिक अपडेट कराने के लिए पहुंच रहा है.

तीखी धूप होने के कारण लोग हो रहे परेशान

आधार के काम के लिए पहुंचे लोग शनिवार को भी काफी परेशान दिखे. उन्हें केंद्र के बाहर धूप में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. खास कर लोगों के साथ आये बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola