ePaper

लोकसभा चुनाव 2024: चंद्रप्रकाश चौधरी गिरिडीह से आजसू के उम्मीदवार घोषित

Updated at : 29 Mar 2024 4:57 PM (IST)
विज्ञापन
चंद्रप्रकाश चौधरी

चंद्रप्रकाश चौधरी

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चंद्रप्रकाश चौधरी गिरिडीह से आजसू के उम्मीदवार घोषित किए गए हैं. शुक्रवार को इनके नाम पर मुहर लगी.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: रांची-चंद्रप्रकाश चौधरी गिरिडीह से आजसू के लोकसभा उम्मीदवार घोषित किए गए हैं. आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की. लोकसभा प्रत्याशी के नाम पर मुहर को लेकर आजसू पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक बुलायी गयी थी. इसमें चंद्रप्रकाश चौधरी के नाम पर मुहर लगी. गिरिडीह से वर्तमान सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी हैं. एक बार फिर पार्टी ने इन पर भरोसा जताया है और गिरिडीह से प्रत्याशी घोषित किया है. बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एनडीए के घटक दल आजसू के खाते में गिरिडीह सीट आयी है, जबकि बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) के खाते में 13 लोकसभा सीट है. इन सभी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा पहले ही हो चुकी है.

झारखंड में एक सीट आजसू के खाते में
झारखंड में लोकसभा की कुल 14 सीटें हैं. इनमें 13 लोकसभा सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ेगी. इन सभी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है. गुरुवार को बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी दी कि गिरिडीह सीट गठबंधन के तहत आजसू पार्टी के खाते में गयी है. शुक्रवार को आजसू पार्टी ने संसदीय बोर्ड की बैठक कर नाम पर मुहर लगायी. आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिरिडीह से लोकसभा उम्मीदवार चंद्रप्रकाश चौधरी के नाम की घोषणा की. चंद्रप्रकाश चौधरी रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं. रघुवर दास की सरकार में ये कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं. पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री रहे हैं. इसके बाद 2019 से ये गिरिडीह लोकसभा सीट से आजसू के सांसद हैं. एक बार फिर इन्हें पार्टी ने गिरिडीह से उम्मीदवार बनाया है.

13 लोकसभा सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशी हो चुके हैं घोषित
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए झारखंड में बीजेपी व आजसू पार्टी के बीच गठबंधन है. इसी के तहत दोनों पार्टियां चुनाव लड़ रही हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा था कि बीजेपी ने आजसू के साथ पुराने और स्वाभाविक गठबंधन के तहत लोकसभा चुनाव में झारखंड की 13 लोकसभा सीटों पर बीजेपी और एक संसदीय सीट गिरिडीह में आजसू पार्टी के प्रत्याशी को उतारने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि 4 जून को झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर गठबंधन के उम्मीदवार 400 सीटें पार करने का लक्ष्य हासिल करेंगे.

ये हैं झारखंड की 14 लोकसभा सीटें और एनडीए के प्रत्याशी
एनडीए के घटक दल आजसू पार्टी के गिरिडीह से उम्मीदवार चंद्रप्रकाश चौधरी हैं, जबकि बीजेपी की 13 सीटों के प्रत्याशियों में गोड्डा से डॉ निशिकांत दुबे, राजमहल से ताला मरांडी, रांची लोकसभा से संजय सेठ, खूंटी से अर्जुन मुंडा, कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी, दुमका से सीता सोरेन, सिंहभूम सीट से गीता कोड़ा, जमशेदपुर से विद्युतवरण महतो, लोहरदगा से समीर उरांव, चतरा से कालीचरण सिंह, पलामू से वीडी राम, धनबाद से ढुलू महतो, हजारीबाग से मनीष जायसवाल शामिल हैं.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola