ePaper

Lok Sabha Election 2024: प्रियंका गांधी 22 मई को आएंगी झारखंड, गोड्डा और रांची में करेंगी जनसभा

Updated at : 20 May 2024 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 22 मई को चुनाव प्रचार के लिए झारखंड आने वाली है. प्रियंका गांधी गोड्डा और रांची में जनसभा को संबोधित करेंगी.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : झारखंड में तीसरे और चौथे चरण के चुनाव को देखते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी झारखंड आने वाली है. प्रियंका गांधी रांची और गोड्डा में जनसभा को संबोधित करेंगी. दरअसल, यह जानकारी झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने दी. उन्होंने कहा कि 22 मई को प्रियंका गांधी गोड्डा के मेला मैदान में सुबह 10:30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगी.

रांची और गोड्डा में करेंगी रैली

प्रियंका गांधी गोड्डा के कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव के पक्ष में वोट मांगने के लिए आने वाली है. उसके बाद वह रांची के हाई टेंशन मैदान, लोवाडीह नामकुम में दोपहर 1:00 बजे से आम सभा को संबेधित करेंगी. इस जनसभा में प्रियंका गांधी के अलावा झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और झामुमो नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन होंगी. रांची में प्रियंका गांधी कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगी.

क्या है तैयारियां

कांग्रस प्रवक्ता ने कहा कि दोनों जगहों पर जनसभा को सफल बनाने के लिए सभी मंत्री, विधायक, लोकसभा कोऑर्डिनेटर, एआईसीसी सदस्य, संबंधित प्रत्याशी, प्रभारी जिला कांग्रेस कमेटी संबंधित जिला के प्रदेश पदाधिकारी , जिला अध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया है. कार्यक्रम की सफलता के लिए खुद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर एवं अध्यक्ष राजेश ठाकुर देवघर और गोड्डा के कार्यकर्ताओं से मिलकर कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा करेंगे. प्रियंका गांधी की जनसभा को लेकर पार्टी कार्यकर्ता जोर-शोर से लगें हैं. खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने सोमवार को कार्यक्रम स्थल जाकर तैयारियों का निरीक्षण किया. विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि जनसभा एतिहासिक होंगी जिसमें केंद्र की तानाशाही भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने को लेकर हुंकार भरी जाएंगी. आपको बता दें कि रांची में चुनाव के लिए मतदान 25 मई को होने वाले हैं वहीं गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में 1 जून को मतदान होने वाले हैं.

Also Read : Lok Sabha Election 2024 : धनबाद में बाबूलाल मरांडी ने की जनसभा, हेमंत और आलमगीर पर साधा निशाना

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola