Lok Sabha Election 2024: सांसद बनने की राह पर झारखंड के कई विधायक

झारखंड कांग्रेस ने लोहरदगा से सुखदेव भगत को चुनाव में उतारा है. सुखदेव भगत पूर्व में विधायक रहे हैं. राजमहल से भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी भी पूर्व विधायक हैं.
रांची, सुनील कुमार झा : झारखंड के आधा दर्जन नेता विधायक से सांसद बनने की राह पर हैं. राज्य के 14 लोकसभा सीट में से भाजपा ने अपने हिस्से के 13 सीट पर उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. भाजपा के टिकट पर वर्तमान विधानसभा के तीन सदस्य लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. इनमें से दो भाजपा के विधायक हैं, जबकि एक झामुमो छोड़ कर भाजपा ज्वाइन की है.
वहीं, कांग्रेस ने अपने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, इसमें से एक प्रत्याशी वर्तमान में विधायक हैं. इसके अलावा फिलहाल दो से तीन और विधायक के चुनाव मैदान में उतरने की संभावना जतायी जा रही है. इंडिया गठबंधन से अब तक 14 में से तीन सीट पर ही प्रत्याशी की घोषणा हुई.
- भारतीय जनता पार्टी ने तीन विधायकों को दिया लोकसभा का टिकट
- कांग्रेस ने हजारीबाग में भाजपा से कांग्रेस में आये विधायक जेपी पटेल को बनाया प्रत्याशी
- कोडरमा, पश्चिमी सिंहभूम व गोड्डा में भी विधायकों के लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना
जिन सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है, उनमें कोडरमा, पश्चिमी सिंहभूम व गोड्डा से वर्तमान विधानसभा के सदस्यों के चुनाव लड़ने की संभावना जतायी जा रही है. हजारीबाग लोकसभा सीट पर भाजपा व कांग्रेस दोनों ने वर्तमान विधायक को मैदान में उतारा है. भाजपा से विधायक मनीष जायसवाल व कांग्रेस से जेपी पटेल चुनाव लड़ रहे हैं. दुमका से सीता सोरेन व धनबाद से विधायक ढुलु महतो भाजपा से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं.
इंडिया गठबंधन ने जिन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है, उनमें से कोडरमा से माले विधायक विनोद सिंह, पश्चिमी सिंहभूम से झामुमो के विधायक दशरथ गगरई के चुनाव लड़ने की संभावना है. इसके अलावा गोड्डा से भी कांग्रेस के विधायक चुनाव लड़ने की तैयारी में है.
दो पूर्व विधायक भी आजमा रहे किस्मत
वर्तमान विधायक के साथ -साथ अब तक दो पूर्व विधायक को भी लोकसभा चुनाव का टिकट मिला है. कांग्रेस ने लोहरदगा से सुखदेव भगत को चुनाव में उतारा है. सुखदेव भगत पूर्व में विधायक रहे हैं. राजमहल से भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी भी पूर्व विधायक हैं.
झारखंड के ये विधायक बन चुके हैं सांसद
राज्य में लोकसभा चुनाव में सांसद बननेवाले नेता, जो पहले विधायक रह चुके हैं, उनमें खूंटी से सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, कोडरमा सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पश्चिमी सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा, गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, धनबाद के सांसद पीएन सिंह, लोहरदगा विधायक सुदर्शन भगत, विद्युत वरण महतो आदि विधायक के नाम शामिल हैं. इनमें से भाजपा ने धनबाद व लोहरदगा में इस चुनाव में अपना प्रत्याशी बदल दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




