बिचड़ा तैयार होते ही रांची के खलारी में धनरोपनी में जुटे किसान

Author Dinesh pandey|Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

फोटो :-19खलारी01:- खेतों में धान रोपनी के लिए ट्रैक्टर से जुताई करता किसान. फोटो:-18खलारी02:- धान रोपनी के लिए पूरी तरह से तैयार लहलहाता बिचड़ा. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खलारी में अच्छी बारिश के बाद धान की रोपनी तेज हो गई है। किसान खेतों की जुताई और रोपाई में जुट गए हैं, जिससे इस साल अच्छी पैदावार की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन

खलारी: खलारी प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों प्रतिदिन हो रही मॉनसूनी बारिश से खेत पानी से लबालब भर गये हैं. खेतों में पर्याप्त पानी जमा होने से कृषि कार्यों में भारी तेजी आ गयी है. हाल ही में किसानों द्वारा खेतों में लगाए गए धान के बिचड़े में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, जिससे अन्नदाताओं के चेहरे खिल उठे हैं.वहीं, क्षेत्र के जिन किसानों ने करीब 15 से 20 दिन पहले अपने खेतों में बिचड़ा डाला था, वह अब पूरी तरह तैयार हो चुका है. बिचड़ा तैयार होते ही किसानों ने धान रोपनी के लिए कमर कस ली है.

विज्ञापन

ट्रैक्टर और हल-बैल से खेतों की जुताई तेज

धान की रोपनी को देखते हुए क्षेत्र के किसान अपने-अपने खेतों में ट्रैक्टर और पारंपरिक हल-बैल के माध्यम से युद्धस्तर पर जुताई और कीचड़-कदो करने में जुट गए हैं. जिन किसानों ने देर से बिचड़ा लगाया था, उनकी पौध भी आगामी 10-12 दिनों के भीतर पूरी तरह तैयार हो जाएगी. इसके बाद प्रखंड के सभी इलाकों में किसान पूरी रफ्तार से अपने खेतों में धान की रोपनी कर पाएंगे.

एक-दो पंचायतों में धनरोपनी की हो चुकी है बोहनी

प्रखंड के कृषि जानकारों के अनुसार खलारी की एक-दो निचली पंचायतों में जहां पानी का जमाव जल्दी और अच्छा हुआ है, वहां धान की रोपनी की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है. महिला मजदूर और किसान खेतों में कतारबद्ध होकर धान रोपने में जुट गए हैं. अच्छी बारिश की निरंतरता को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि जुलाई के अंतिम हफ्ते तक पूरे प्रखंड क्षेत्र में धान रोपनी का कार्य चरम पर होगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola