एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जैनेट एकेडमी में पौधरोपण

Updated:
विज्ञापन

फ़ोटो 1 - पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल जैनेट एकेडमी के छात्रों संग शिक्षक.  | Prabhat Khabar Network

मैक्लुस्कीगंज की जैनेट एकेडमी में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत छात्रों ने पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज: मैक्लुस्कीगंज स्थित जैनेट एकेडमी, हेसालौंग में इको क्लब की ओर से पर्यावरण संरक्षण तथा एक पेड़ मां के नाम राष्ट्रीय अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. वरिष्ठ शिक्षक ऋषि प्रसाद, हिमलिनी वर्मा एवं सीमा कुमारी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने फलदार एवं छायादार पौधे लगाये. विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर भी तैयार किये. कार्यक्रम से पूर्व इको क्लब के सदस्यों ने परिसर में पौधरोपण के लिए गड्ढे तैयार किये. शिक्षकों ने पौधे लगाने की सही विधि बतायी तथा उनकी देखभाल, समय पर सिंचाई और उचित मात्रा में खाद देने की जानकारी दी. पर्यावरण एवं प्रकृति संरक्षण से जुड़े पोस्टर और नारे आकर्षण का केंद्र रहे. प्राचार्य केविन करण गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार मां हमारा पालन-पोषण करती हैं, उसी प्रकार हमें भी पौधों और पेड़ों के प्रति संवेदनशील एवं जिम्मेदार होना चाहिए. उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में इस तरह के कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं में बचपन से ही पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है. कार्यक्रम में एकेडमी के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित थीं.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola