स्मार्टफोन और सोशल मीडिया की डिजिटल दुनिया में लॉग-इन या लॉक-इन? रांची में स्कूल जागरूकता कार्यक्रम

स्मार्टफोन और सोशल मीडिया का कितना उपयोग बहुत अधिक उपयोग माना जा सकता है, इसके बारे में बच्चों को विस्तार से बताया गया. साथ ही उन्हें साइबर बुलिंग की भी जानकारी दी गयी.
झारखंड की राजधानी रांची में स्कूली बच्चों को स्मार्ट फोन और सोशल मीडिया के इस्तेमाल के बारे में बताया गया. उन्हें जागरूक किया गया. स्मार्टफोन और सोशल मीडिया का कितना उपयोग बहुत अधिक उपयोग माना जा सकता है, इसके बारे में बच्चों को विस्तार से बताया गया. साथ ही उन्हें साइबर बुलिंग की भी जानकारी दी गयी. बच्चों को बताया गया कि साइबर बुलिंग सोशल मीडिया यूजर्स के लिए एक खतरा के रूप में उभर रहा है. इस कार्यक्रम में एक्सपर्ट्स ने बताया कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले किशोरों की निगरानी बेहद जरूरी है.
रांची के कांके स्थित कैंब्रियन स्कूल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम का विषय था- ‘लॉग-इन या लॉक-इन : स्मार्टफोन और सोशल मीडिया की डिजिटल दुनिया में? केंद्रीय मनश्चिकित्सा संस्थान (सीआईपी) ने सेंटर फॉर एडिक्शन साइकियैट्री और ड्रग डी-एडिक्शन प्रोग्राम (डीडीएपी) की ओर से आयोजित कार्यक्रम को एक्सपर्ट्स ने संबोधित किया.
Also Read: कोरोना के बाद बढ़ने वाली मानसिक बीमारियों के बारे में कितना जानते हैं आप? देखें कौन-कौन से रोग बढ़े हैं
कैंब्रियन पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल डॉ नीता पांडेय ने स्कूल जाने वाले बच्चों के बीच स्मार्टफोन और सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग को वर्तमान युग में उभरती समस्या करार दिया और इसमें हस्तक्षेप की जरूरत बतायी. डीडीएपी के नोडल ऑफिसर डॉ एसके मुंडा ने सोशल मीडिया और स्मार्टफोन के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों के बारे में जानकारी दी.
सीआईपी रांची स्थित एडिक्टिव बिहेवियर क्लिनिक के प्रभारी डॉ सौरव खानरा ने क्लिनिक में उपलब्ध सेवाओं के बारे में बताया. साथ ही बच्चों को सही इलाज के बारे में जागरूक किया. सीआईपी के निदेशक और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ बासुदेव दास ने स्मार्टफोन और सोशल मीडिया की लत से संबंधित हस्तक्षेप की आवश्यकता पर बल दिया.
Also Read: ड्रग्स की गिरफ्त में झारखंड! रांची के 25 हजार युवाओं को नशे का गुलाम बनाने की थी तैयारी
डीडीएपी की सुश्री पारुल और कामेंद्र ने ‘शिक्षा में सोशल मीडिया : छात्रों की भूमिका और चुनौती’ विषय पर बच्चों के साथ बात की. सुश्री सोनिका, डॉ अभिजीत ने बताया कि स्मार्टफोन और सोशल मीडिया का कितना इस्तेमाल बहुत ज्यादा माना जाता है. प्रतिक्रिया और प्रश्नोत्तर सत्र का संचालन प्रिया, पुष्पा, बिपाशा और पंकज ने किया. कार्यक्रम में आठवीं, नौवीं और 10वीं के 120 छात्रों ने भाग लिया. धन्यवाद ज्ञापन डॉ अभिजीत ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




