Education News : पांच साल बाद शिक्षकों का अंतर जिला स्थानांतरण 978 की सूची जारी, 10 दिन के अंदर देना है योगदान

Published at :12 Jul 2024 12:52 AM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

राज्य में प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के 978 शिक्षकों का अंतर जिला स्थानांतरण किया गया है. प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया. इसमें कहा गया है कि पत्र जारी होने के 10 दिनों के अंदर शिक्षक को अपने स्थानांतरित जिला में योगदान देना होगा.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता (रांची). राज्य में प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के 978 शिक्षकों का अंतर जिला स्थानांतरण किया गया है. प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया. इसमें कहा गया है कि पत्र जारी होने के 10 दिनों के अंदर शिक्षक को अपने स्थानांतरित जिला में योगदान देना होगा. जिला शिक्षा अधीक्षक को 31 जुलाई तक शिक्षकों का पदस्थापन सुनिश्चित करने को कहा गया है. गौरतलब है कि राज्य में लगभग पांच साल बाद प्राथमिक व मध्य विद्यालय के शिक्षकों का इतने बड़े पैमाने पर अंतर जिला स्थानांतरण हुआ है. शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर वर्ष 2019 में शिक्षा विभाग द्वारा नियमावली बनायी गयी थी. इसके बाद इस नियमावली में दो संशोधन हुए.

पिछले वर्ष जुलाई में स्थानांतरण को लेकर ऑनलाइन आवेदन लिया गया

पिछले वर्ष जुलाई में स्थानांतरण को लेकर ऑनलाइन आवेदन लिया गया है. जिलास्तर पर आवेदन के सत्यापन के बाद जिला स्थापना समिति द्वारा स्थानांतरण की अनुशंसा प्राथमिक शिक्षा निदेशालय को भेजी गयी है. जिलों द्वारा भेजे गये आवेदन के आधार पर शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है. अंतर जिला स्थानांतरण विशेष परिस्थिति के तहत किया गया है. इसमें वैसे शिक्षक शामिल हैं, जो पति-पत्नी दोनों सरकारी नौकरी में हैं व अलग-अलग जिला में पदस्थापित हैं. इसके अलावा गंभीर रोग से ग्रसित व दिव्यांग शिक्षकों को अंतर जिला स्थानांतरण का अवसर दिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola