learning license validity in jharkhand : 31 तक लर्निंग लाइसेंस फेल हो रहा है, तो करा लें रिन्यूअल
Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 Dec 2020 9:59 AM
लर्निंग लाइसेंस 31 दिसंबर, 2020 तक फेल हो रहा है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. इसे आप रिन्यूअल करा लें.
रांची : अगर आपका लर्निंग लाइसेंस 31 दिसंबर, 2020 तक फेल हो रहा है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. इसे आप रिन्यूअल करा लें. रिन्यूअल कराने के बाद आपको फिर से छह माह का समय मिल जायेगा. वहीं, जिन आवेदकों ने ड्राइविंग लाइसेंस की फीस कटा ली है और अब तक किसी कारण स्लॉट बुक नहीं कर पाये हैं, तो वैसे आवेदक भी परेशान न हो.
ऐसे आवेदक भी अपने लर्निंग लाइसेंस को रिन्यूअल करा लें. जब डीएल के लिए स्लॉट बुक करेंगे, तो पहले से भुगतान की गयी फीस से ही उनका काम चलेगा. दुबारा फीस भुगतान नहीं करना होगा. इधर, पहले ही विभाग ने लॉकडाउन को देखते हुए फेल हो रहे लाइसेंस की अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है.
रिन्यूअल कराने के बाद आपको एक वाहन के लिए फीस 150 रुपये लगेगा. दो वाहन यानी मोटर साइकिल और कार होने पर यह फीस बढ़ कर 300 रुपये हो जायेगी.
जानकारी के मुताबिक अगर आपने वाहन का प्रकार भरने के दौरान मोटरसाइकिल विद गियर भरा है और आपको टेस्ट विदाउट गियर का देना है, तो आपको टेस्ट स्थल यानी मोरहाबादी मैदान में ही एक डिक्लेरेशन भर कर देना होगा. बाद में ऑफिस में इसे सुधार कर इंट्री किया जा सकेगा. एक से दो दिनों के दौरान इस प्रकार की परेशानी आने पर आवेदकों को टेस्ट के दौरान परेशानी आ रही थी. इसे लेकर डीटीओ ने इसमें सुधार कराया है.
अगर किसी आवेदक का लर्निंग लाइसेंस 31 दिसंबर, 2020 तक फेल हो रहा है, तो ऐसे आवेदक लर्निंग लाइसेंस को रिन्यूअल करा लें. डीएल के लिए फीस भुगतान किये गये लोगों को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है.
-प्रवीण कुमार प्रकाश, डीटीओ, रांची
posted by : sameer oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










