ePaper

प्रभात खबर योग फोटो कंपीटिशन में हिस्सा लेने का आज अंतिम मौका

Updated at : 19 Jun 2020 12:37 AM (IST)
विज्ञापन
प्रभात खबर योग फोटो कंपीटिशन में हिस्सा लेने का आज अंतिम मौका

प्रभात खबर योग फोटो कंपीटिशन में हिस्सा लेने का आज अंतिम मौका

विज्ञापन

रांची : 21 जून को पूरा विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनायेगा. कोरोना संकट की वजह से इस बार सामूहिक कार्यक्रम नहीं होंगे. इस बार प्रभात खबर की ओर से इस दिवस विशेष को अलग स्वरूप में मनाने की तैयारी है. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रभात खबर की ओर से फोटोग्राफी कंपीटिशन का आयोजन किया जा रहा है. इसमें राज्य भर के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं.

प्रतिभागी अपनी इंट्री के साथ 19 जून तक शामिल हो सकेंगे.व्हाट्सऐप नंबर 93049-54239 पर भेजें तस्वीरेंप्रतिभागी को अपने कैमरे के विभिन्न एंगल का इस्तेमाल करते हुए योग आसन की तस्वीर लेकर शेयर करनी है़ खींची गयी तस्वीर को प्रभात खबर के व्हाट्सऐप नंबर 9304954239 पर भेजना होगा.

तस्वीर के जरिये दिखाये गये योग आसन की विस्तृत जानकारी भी देनी है़ साथ ही प्रतिभागियों को अपना नाम, पता और उम्र का भी जिक्र करना होगा.प्रभात खबर में तस्वीर होगी प्रकाशितविजेता प्रतिभागियों की तस्वीर को प्रभात खबर के योग दिवस के विशेष अंक में प्रकाशित किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola