श्रमिक संघ ने जेबीवीएनएल एमडी को सौंपा ज्ञापन

Updated at : 05 Aug 2020 2:33 AM (IST)
विज्ञापन
श्रमिक संघ ने जेबीवीएनएल एमडी को सौंपा ज्ञापन

श्रमिक संघ ने जेबीवीएनएल एमडी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन

रांची : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने जेबीवीएनएल एमडी को ज्ञापन सौंप कर रांची एरिया बोर्ड में मैनपावर के लिए निकाले गये टेंडर को रद्द करने की मांग की है. संघ के अध्यक्ष अजय राय ने आरोप लगाया है कि एरिया बोर्ड के जीएम ने बिना एरियर का भुगतान किये ही टेंडर जारी कर दिया है.

जबकि पूर्व से कार्यरत कर्मियों के पांच करोड़ का एरियर बकाया है. ज्ञापन में उन्होंने लिखा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी विभागों को आदेश दिया था कि पुरानी सरकार में जो भी टेंडर निकाले गये हैं उसे तत्काल रद्द किया जाये. इसके बाद लगभग सारे विभागों ने पुराने निकाले गये टेंडर को रद्द कर दिया.

मगर रांची के महाप्रबंधक कार्यालय से निकाला गया उक्त टेंडर नंबर NIT NO.46/PR/JBVNL/2019-20 निविदा को लगभग एक साल बाद भी रद्द नहीं करना भ्रष्टाचार का मामला बनता है.श्री राय ने कहा कि 48 घंटे के अंदर नया टेंडर रद्द कर कर्मियों का एरियर भुगतान नहीं किया जाता है तो संघ के हजारों कर्मी हड़ताल पर जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola