ePaper

बी डिवीजन क्रिकेट: कुशमाही सीए व जेयूवीएनएल क्वार्टर फाइनल में

Updated at : 05 Jun 2024 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
बी डिवीजन क्रिकेट: कुशमाही सीए व जेयूवीएनएल क्वार्टर फाइनल में

कुशमाही सीए व जेयूवीएनएल क्वार्टर फाइनल में

विज्ञापन

रांची. आरडीसीए बी डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को दो प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गये. पहले मैच में कुशमाही सीए ने अरविंदो सीए को एक रन से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कुशमाही सीए ने 27.3 ओवर में 10 विकेट पर 139 रन बनाये. इसमें अविनाश ने 36, भास्कर ने 32 व सुबोध ने 21 रन बनाये. तुषार ने छह, विकास और पवन ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में अरविंदो सीए की टीम 29.4 ओवर में 10 विकेट पर 138 रन ही बना सकी. इसमें पवन ने 46 रन बनाये. वैभव ने चार व राजेश ने दो विकेट लिये. दूसरे मैच में जेयूवीएनएल ने नवभारत नर्सरी को सात रन से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए जेयूवीएनएल ने 30 ओवर में आठ विकेट पर 196 रन बनाये. इसमें ज्वाला ने 42, अश्विनी ने 39, अमित ने 27 रन बनाये. अर्जुन व रिशु ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में नवभारत नर्सरी की टीम 30 ओवर में नौ विकेट पर 189 रन ही बना सकी. इसमें डैनियल ने 49, आकृष्ट ने 23 व अभिषेक ने 20 रन बनाये. अमित ने तीन, ज्वाला और रितु ने दो-दो विकेट लिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola