‘खेलो झारखंड’ में भाग लेने वाले बच्चे दिन भर भूखे-प्यासे खेले, शाम में चंदा कर लौटे घर

Published by : Sameer Oraon Updated At : 19 Nov 2022 8:02 AM

विज्ञापन

‘खेलो झारखंड’ के तहत शुक्रवार को ओरमांझी के राज्य संपोषित उच्च विद्यालय के स्टेडियम में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी. प्रखंड के 38 स्कूलों के छठी से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को इसमें शामिल होने के लिए बुलाया गया था.

विज्ञापन

‘खेलो झारखंड’ के तहत शुक्रवार को ओरमांझी के राज्य संपोषित उच्च विद्यालय के स्टेडियम में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी. प्रखंड के 38 स्कूलों के छठी से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को इसमें शामिल होने के लिए बुलाया गया था. लेकिन, अव्यवस्था ऐसी थी कि इन बच्चों को दिन भर भूखा-प्यासा रखा गया और शाम 6:00 बजे के बाद ठंड में ठिठुरते छोड़ दिया गया. बच्चे आपस में चंदा कर ऑटो से किसी तरह अपने घर लौटे.

यह स्थिति तब है जब ‘खेलो झारखंड’ में भाग लेनेवाले बच्चों के खाने व ट्रांसपोर्टिंग के लिए सरकार की ओर फंड जारी किया गया है. सुबह 9:00 बजे ही बच्चों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए ग्राउंड में बुलाया गया था. इस दौरान दिन भर विभिन्न खेलों का आयोजन होता रहा. बच्चों ने भूखे-प्यासे आयोजन में हिस्सा लिया. इसके बाद बगैर कुछ खिलाये इन्हें देर शाम 6:00 बजे छोड़ा गया. स्थिति यह थी कि दिन भर बच्चे प्यासे ही रह गये.

बताया जाता है कि अधितकर बच्चे घर से भाड़ा लगा कर स्कूल पहुंचे थे. जाने के वक्त भी उन्हें आपस में चंदा जमा करना पड़ा. कार्यक्रम स्थल पर शाम 7:00 बजे राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पिपराबंडा के छात्र-छात्राओं को घर जाने के लिए 20-20 रुपये ऑटो भाड़ा के लिए चंदा उगाही करते देखा गया. पूछे जाने पर बच्चों ने बताया कि वह सुबह से भूखे-प्यासे हैं. वह तो भला हो शिक्षक आशीष मुंडा का, जिन्होंने घर लौट रहे इन बच्चों को अपने पैसों से दो-दो समोसे खिलाये और घर जाने में उनकी मदद की.

बोलीं बीइइओ : कल स्कूल आइये, वहीं बात करेंगे

उक्त आयोजन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सीमा कुमारी की देखरेख में किया गया था. जब इस संबंध में जानकारी लेने के लिए उनके मोबाइल फोन पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया. उन्होंने बस इतना कहा कि कल स्कूल आइये, वहीं बात करेंगे.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola