ePaper

Khelo India Youth Games: गोल्ड मेडल जीतकर लौटी झारखंड महिला हॉकी टीम का रांची में भव्य स्वागत

Updated at : 12 Feb 2023 4:34 PM (IST)
विज्ञापन
Khelo India Youth Games: गोल्ड मेडल जीतकर लौटी झारखंड महिला हॉकी टीम का रांची में भव्य स्वागत

Khelo India Youth Games: झारखंड की महिला हॉकी टीम ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में लगातार पांचवी बाद पदक जीता है. इस बार मेजबान मध्य प्रदेश को हराकर झारखंड ने गोल्ड मेडल जीता. गोल्ड जीतकर रांची लौटी महिला टीम की सदस्यों का रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया.

विज्ञापन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर वापस लौटने पर झारखंड की महिला हॉकी टीम का रांची रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया. ग्वालियर में आयोजित हॉकी मैच में झारखंड की बालिका हॉकी टीम ने फाइनल में मध्यप्रदेश को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया था. भारत सरकार खेल मंत्रालय द्वारा देश में खेल को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष खेलो इंडिया यूथ गेम का आयोजन किया जाता है.

मध्य प्रदेश में हुआ था आयोजन

इस साल 5th खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 का आयोजन मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में और हॉकी मैच का आयोजन ग्वालियर में किया गया था. जिसके फाइनल मैच में हॉकी झारखंड की महिला टीम ने मेजबान मध्य प्रदेश को ट्राइबेकर के बाद सडन डेथ में 4-3 से हराया था. खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हॉकी झारखंड महिला टीम का यह लगातार पांचवा पदक है और पहला स्वर्ण पदक है.

Also Read: दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की चार खिलाड़ी, 13 जनवरी को होगी रवाना
हॉकी झारखंड ने किया स्वागत

स्वर्ण पदक जीतकर रांची लौटने पर रेलवे स्टेशन पर हॉकी झारखंड की ओर से महासचिव विजय शंकर सिंह और सीईओ रजनीश कुमार ने सभी खिलाड़ियों और कोच मैनेजर का स्वागत किया.

स्वर्ण पदक विजेता हॉकी झारखंड बालिका टीम की सदस्य

रजनी केरकेट्टा, प्रमोद्नी लड़का, नीरू कुल्लू, रश्मि होरो, निक्की कुल्लू, अंकिता डुंगडुंग, बिनिमा धान, एडलिन बागे, फुलमनी भेंगरा, सेलेस्टीना होरो, संजना होरो, बालो होरो, निशा मिंज, संगीता, अनुपमा होरो, पूर्णिमा बरवा, रजनी केरकेट्टा, पार्वती टोपनो.

टीम कोच – हिमांशु, मैनेजर – संतोष कुमार.

जीत पर इन्होंने दी बधाई

महिला हॉकी टीम की इस उपलब्धि पर झारखंड के खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, उपनिदेशक खेल साझा देव शंकर दास, हॉकी इंडिया के महासचिव और हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, चीफ डी मिशन उमेश लोहरा, मुख्य प्रबंधक संतोष कुमार, खेल परामर्शी देवेंद्र सिंह ने हॉकी बालिका टीम की खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola