Sports : कुश्ती टीम के दोनों वर्गों का चयन ट्रायल 17 को

Updated at : 15 Apr 2025 12:48 AM (IST)
विज्ञापन
Sports : कुश्ती टीम के दोनों वर्गों का चयन ट्रायल 17 को

खेलो इंडिया यूथ गेम्स

विज्ञापन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स

रांची. 11 से 15 मई तक पटना में होनेवाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स(अंडर-17) को लेकर झारखंड कुश्ती टीम के दोनों वर्गों का चयन ट्रायल 17 अप्रैल को खेलगांव स्थित गणपत राय इंडोर स्टेडियम में सुबह नौ बजे से होगा. यह ट्रायल विभिन्न भार वर्ग के लिये होगा. खेलो इंडिया यूथ गेम्स खेलकूद एवं युवाकार्य मामले,भारत सरकार के द्वारा आयोजित की जा रही है. इस कुश्ती प्रतियोगिता में 16 एवं 17 वर्ष ( 2008/2009) के जन्मतिथि वाले प्रतिभागी ही भाग ले सकेंगे. खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपने साथ पंचायत या नगर परिषद द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र की मूल एवं छाया प्रति और अपना पासपोर्ट साइज फोटो एवं स्कूल बोनाफाइड सर्टिफिकेट साथ में लाने अनिवार्य होगा. यह जानकारी झारखंड राज्य कुश्ती संघ के सचिव रजनीश कुमार ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola