Karwa Chauth: बाबानगरी देवघर में सबसे पहले दिखेगा करवा चौथ का चांद, झारखंड के अन्य जिलों का समय यहां देखें

Karwa Chauth 2023|कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि मंगलवार (31 अक्टूबर) की रात 9:30 बजे से शुरू होकर एक नवंबर की रात 9:19 बजे तक है. इसलिए उदया तिथि के अनुसार करवा चौथ का व्रत बुधवार को रखना चाहिए. हालांकि, बहुत सी महिलाएं 31 अक्टूबर को भी करवा चौथ का व्रत रख रहीं हैं.
Karwa Chauth 2023 Date|Karwa Chauth 2023 Chand Kab Niklega|करवा चौथ सुहागिनों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन होता है. करवा चौथ का व्रत रखकर सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु की कामना करतीं हैं. कहते हैं कि भगवान शिव के लिए सबसे पहले पार्वती ने यह व्रत रखा था. मान्यता यह भी है कि द्रौपदी ने अपने पांच पतियों की सुरक्षा के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था. इस व्रत में चांद के निकलने का बहुत महत्व है. चांद निकलने पर ही सुहागिनें अपना व्रत तोड़ती हैं. झारखंड में भी बड़े पैमाने पर करवा चौथ का व्रत महिलाएं रखतीं हैं. ऐसे में उनके लिए जानना जरूरी है कि करवा चौथ के दिन चांद कब निकलेगा. चांद कब निकलेगा, यह बताने से पहले आपको बता दें कि इस बार करवा चौथ के व्रत की तिथि को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है. कुछ का कहना है कि 31 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा, तो कुछ का मानना है कि एक नवंबर को यह व्रत करना चाहिए. दरअसल, कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है. पंडितों का कहना है कि कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि मंगलवार (31 अक्टूबर) की रात 9:30 बजे से शुरू होकर एक नवंबर की रात 9:19 बजे तक है. इसलिए उदया तिथि के अनुसार करवा चौथ का व्रत बुधवार को रखना चाहिए. हालांकि, बहुत सी महिलाएं 31 अक्टूबर को भी करवा चौथ का व्रत रख रहीं हैं. अगर आप झारखंड में रहतीं हैं और मंगलवार (31 अक्टूबर) को करवा चौथ का व्रत रख रहीं हैं, तो आपके जिले में चांद निकलने का समय क्या है, यहां देखें.
रांची में शाम 7:04 बजे, देवघर में 6:56 बजे दिखेगा चांद
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने करवा चौथ के लिए विशेष रूप से चांद निकलने के समय के बारे में जानकारी दी है. मौसम विभाग की ओर से जो जानकारी दी गई है, उसके मुताबिक, राजधानी रांची में शाम 7 बजकर 04 मिनट पर चांद निकलेगा. वहीं, जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) में शाम 7 बजकर 02 मिनट पर, बोकारो में शाम सात बजे और धनबाद में 6 बजकर 59 मिनट पर चांद निकलेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को करवा चौथ का चांद सबसे पहले बाबानगरी देवघर में शाम को 6 बजकर 56 मिनट पर निकलेगा. वहीं, सबसे अंत में सिमडेगा जिले में शाम 7 बजकर 10 मिनट पर चांद निकलेगा. झारखंड के किस जिले में चांद कब निकलेगा, एक-एक जिले की टाइमिंग यहां देखें.
Also Read: रांची: करवा चौथ को लेकर शृंगार और कपड़े की दुकानों पर उमड़ रही भीड़, ब्यूटी पार्लर में एडवांस बुकिंग जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




