ePaper

कल्पना सोरेन आज शाम 5 बजे लेंगी विधानसभा की सदस्यता की शपथ

Updated at : 10 Jun 2024 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
kalpana soren jmm

कल्पना सोरेन आज लेंगीं झारखंड विधानसभा की सदस्यता की शपथ.

कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद आज विधानसभा की सदस्यता की शपथ लेने जा रहीं हैं. शाम 5 बजे स्पीकर उन्हें अपने कक्ष में शपथ दिलाएंगे.

विज्ञापन

कल्पना सोरेन सोमवार (10 जून) को विधानसभा की सदस्यता लेंगी. हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय की नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन को झारखंड विधानसभा के स्पीकर कक्ष में शपथ दिलाई जाएगी. विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो उन्हें अपने कक्ष में शपथ दिलाएंगे.

कल्पना सोरेन ने भाजपा के दिलीप वर्मा को हराया

लोकसभा चुनाव 2024 के साथ हुए गांडेय विधानसभा उपचुनाव में कल्पना सोरेन ने I.N.D.I.A. के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के टिकट पर चुनाव लड़ा था. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिलीप कुमार वर्मा को पराजित किया. कल्पना सोरेन ने दिलीप को 27,149 वोटों से पराजित कर दिया.

गांडेय विधानसभा सीट पर 11 उम्मीदवारों ने लड़ा था उपचुनाव

गांडेय विधानसभा उपचुनाव में कल्पना सोरेन और दिलीप कुमार वर्मा समेत 11 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी. कल्पना सोरेन सबसे अधिक मत पाकर विधायक निर्वाचित हुईं. कल्पना सोरेन को उपचुनाव में 1,09,827 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिलीप कुमार वर्मा को 82,678 वोट मिले. तीसरे स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार अर्जुन बैठा रहे. अर्जुन को 6960 वोट प्राप्त हुए.

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को मिले मात्र 4,764 वोट

इस विधानसभा सीट से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले इंतेखाब अंसारी को 4,764 वोट मिले. निर्दलीय कौसर आजाद को 2,054, मो सईद आलम को 1,988, अवधेश कुमार सिंह को 1,138, शहादत अंसारी को 1,080, राष्ट्रीय समानता दल के ताहिर अंसारी को 1,030, निर्दलीय गुलाब प्रसाद वर्मा को 794 और मो शब्बीर अंसारी को 756 वोट मिले.

गांडेय में 4219 मतदाताओं ने सभी 11 प्रत्याशियों को नकारा

गांडेय विधानसभा क्षेत्र के 4,219 मतदाताओं ने सभी 11 उम्मीदवारों को नकार दिया. यानी इतने लोगों ने NOTA का बटन दबाया. ज्ञात हो कि जनवरी 2024 में गांडेय के झामुमो विधायक डॉ सरफराज अहमद ने इस्तीफा दे दिया था. तब चर्चा थी कि कल्पना सोरेन के लिए इस सीट को खाली कराया गया है. उस समय ईडी की ओर से तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बार-बार समन भेजे जा रहे थे.

डॉ सरफराज के इस्तीफे से खाली हुई थी गांडेय विधानसभा सीट

ऐसी आशंका थी कि हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया जा सकता है. ऐसे में झामुमो ने एक बैकअप प्लान तैयार किया था. योजना थी कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की स्थिति में कल्पना सोरेन उनकी जगह झारखंड के मुख्यमंत्री की बागडोर संभालेंगी. चूंकि 6 महीने के अंदर विधायक बनना जरूरी होगा, वह गांडेय से उपचुनाव लड़कर विधानसभा की सदस्य बनेंगी. 31 जनवरी को हेमंत सोरेन को ईडी ने कथित जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया.

कल्पना सोरेन ने लोकसभा चुनाव 2024 की भी संभाली थी कमान

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद पार्टी को आगे ले जाने की पूरी जिम्मेदारी कल्पना मुर्मू सोरेन पर आ गई. कल्पना ने इस जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया. उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में झामुमो, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और वामदलों के महागठबंधन I.N.D.I.A. के उम्मीदवारों के प्रचार अभियान की कमान संभाली. साथ ही गांडेय विधानसभा का उपचुनाव भी लड़ीं. गठबंधन का प्रदर्शन इस बार बेहतर रहा. वह खुद भी चुनाव जीतीं. अब विधानसभा की सदस्यता की शपथ लेने जा रहीं हैं.

इसे भी पढ़ें

Gandey By Election: गांडेय में छाई रहीं कल्पना सोरेन, भाजपा और उसकी नीतियों पर जमकर बोला हमला

VIDEO: गांडेय में जीत के बाद कल्पना सोरेन ने जोड़े हाथ, सबसे पहले कही ये बात

गांडेय विधानसभा उपचुनाव रिजल्ट 2024: 27149 वोटों से जीतीं कल्पना सोरेन, बीजेपी के दिलीप वर्मा को हराया

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola