ePaper

हेमंत सोरेन की जगह सीएम बन सकती हैं कल्पना सोरेन, ED की कार्रवाई की आशंका के बीच विकल्प तलाश रही सरकार

Updated at : 01 Jan 2024 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
हेमंत सोरेन की जगह सीएम बन सकती हैं कल्पना सोरेन, ED की कार्रवाई की आशंका के बीच विकल्प तलाश रही सरकार

हेमंत सोरेन ने ईडी के सातवें समन का कोई जवाब नहीं दिया. इसके बाद इस बात की आशंका बलवती हो गई है कि हेमंत सोरेन को ईडी गिरफ्तार कर ले. दूसरी तरफ, चर्चा है कि कल्पना सोरेन को हेमंत की जगह प्रदेश का सीएम बनाया जा सकता है.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई की आशंका के बीच झारखंड की झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार ने वैकल्पिक रास्ते की तलाश शुरू कर दी है. जमीन घोटाला मामले में ईडी ने झारखंड के मुख्यमंत्री सह झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए छह बार समन जारी किया, लेकिन हेमंत सोरेन ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुए. इसके बाद सातवां समन जारी करते हुए 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री से कहा गया कि केंद्रीय एजेंसी को उनसे पूछताछ करना है, वह बताएं कि कब और कहां उपलब्ध रहेंगे. ईडी ने उन्हें दो दिन का वक्त दिया था. वक्त बीत जाने के बाद भी हेमंत सोरेन की ओर से ईडी को कोई जवाब नहीं दिया गया. इस बीच गिरिडीह जिले के गांडेय विधानसभा से निर्वाचित विधायक डॉ सरफराज अहमद ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. झारखंड विधानसभा सचिवालय ने सोमवार (एक जनवरी 2024) को इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी. इसके बाद से ही चर्चा है कि ईडी की किसी भी संभावित कार्रवाई के लिए हेमंत सोरेन तैयार हैं. साथ ही सरकार वैकल्पिक रास्ता भी तलाश रही है. अंदरखाने के सूत्र बता रहे हैं कि हेमंत सोरेन की जगह उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है. उनको गांडेय से उपचुनाव लड़ाया जा सकता है. इसलिए गांडेय विधानसभा सीट से डॉ सरफराज अहमद का इस्तीफा हुआ है.

सरयू राय ने दी ये प्रतिक्रिया

हालांकि, राजनीतिक गलियारे में चर्चा यह भी है कि डॉ सरफराज अहमद पिछले कुछ दिनों से झामुमो से नाराज चल रहे थे. इसलिए उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया है. उधर, विपक्षी दलों ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर चार साल पहले निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने आज सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि झारखंड में जल्द सत्ता परिवर्तन की संभावना है. अगर सत्ता बदली, तो नए मुख्यमंत्री के लिए गिरिडीह जिले की गांडेय विधानसभा सीट खाली होगी. उन्हें राज्यसभा भेजा जा सकता है. इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि नववर्ष में जो भी हो, राज्य, जनता और राजनीति के लिए शुभ हो.

Also Read: ईडी के समक्ष हाजिर होने से सीएम हेमंत सोरेन का इनकार, कहा- समन भेज कर धूमिल की जा रही छवि

हेमंत सोरेन इस्तीफा देंगे, कल्पना सोरेन मुख्यमंत्री बनेंगी : डॉ दुबे

उधर, भाजपा के वरिष्ठ नेता और गोड्डा के सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने कहा है कि नया साल सोरेन परिवार के लिए कष्टदायक है. उन्होंने एक्स पर लिखा है कि झारखंड के गांडेय विधायक सरफराज अहमद ने विधानसभा से इस्तीफा दिया. इस्तीफा स्वीकार हुआ. हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे. झारखंड की अगली मुख्यमंत्री उनकी पत्नी कल्पना सोरेन होंगी. नया साल सोरेन परिवार के लिए कष्टदायक.

Also Read: VIDEO: ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को भेजा सातवां समन, दिया आखिरी मौका, कही ये बड़ी बात

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola