Boxing: एशियन जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची जेएसएसपीएस की बॉक्सर अमीषा

Updated at : 07 Sep 2024 12:28 AM (IST)
विज्ञापन
Boxing: एशियन जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची जेएसएसपीएस की बॉक्सर अमीषा

झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) की बॉक्सर अमीषा केरकेट्टा अबू धाबी में चल रहे एशियन जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गयी

विज्ञापन

रांची. झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) की बॉक्सर अमीषा केरकेट्टा अबू धाबी में चल रहे एशियन जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गयी. शुक्रवार को 54 किलोग्राम भार वर्ग में मंगोलिया के बॉक्सर एनकेहेमेग को हरा कर फाइनल में पहुंची. फाइनल मुकाबला नौ सितंबर को खेला जायेगा. अमीषा सिमउेगा के पैकपारा गांव की रहने वाली है और इनके पिता दिलीप केरकेट्टा किसान है. इससे पहले 2023 में अमीषा केरकेट्टा ने आइबीए वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में रजत पदक जीता चुकी हैं. अमीषा के फाइनल में पहुंचने पर जेएसएसपीएस के एलएमसी सचिव जीके राठौर व सभी कोच ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola