ePaper

PGT Result: JSSC स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता-2023 के परिणाम जारी, 27 अभ्यर्थियों का रिजल्ट रोका

Updated at : 05 Mar 2024 9:44 AM (IST)
विज्ञापन
jssc office namkom ranchi

JSSC ने जारी किये स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता-2023 परीक्षा के परिणाम.

JSSC ने स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता-2023 परीक्षा का परीक्षाफल जारी कर दिया है. रसायन शास्त्र एवं जीव विज्ञान के पदों पर मेधा सह विकल्प के आधार पर परीक्षाफल प्रकाशित किये गये हैं.

विज्ञापन

झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता-2023 परीक्षाफल जारी कर दिया है. जेएसएससी ने परीक्षा के परिणाम शनिवार (1 मार्च 2024) को जारी किया है. जारी परीक्षाफल में रसायन शास्त्र एवं जीव विज्ञान के पदों पर मेधा सह विकल्प के आधार पर अनुक्रमांकवार परीक्षाफल प्रकाशित किये गये हैं. परीक्षा परिणामों को झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बेवसाइट पर देखा जा सकता है.

रसायन शास्त्र (सीधी भर्ती – नियमित रिक्ति) में 218 अभ्यर्थी हुए पास

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से बताया गया है कि स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (नियमित एवं बैकलॉग भर्ती) के लिए हुई परीक्षा में कुल 259 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं. रसायन शास्त्र (सीधी भर्ती-नियमित रिक्ति) में कुल 218 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है. इसमें अनारक्षित वर्ग के 85 अभ्यर्थी पास हुए हैं, जबकि अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के 59, अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के 22, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-1) के 18, पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-2) के 5 एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के कुल 29 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है.

रसायन शास्त्र (सीधी भर्ती-बैकलॉग रिक्ति) में 10 अभ्यर्थी सफल

रसायन शास्त्र (सीधी भर्ती-बैकलॉग रिक्ति) में 10 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं. इनमें अनुसूचित जनजाति के 5, अनुसूचित जाति के 4 और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-1) का एक अभ्यर्थी शामिल है.

रसायन शास्त्र (सीमित भर्ती-नियमित रिक्ति) में 31 पास

रसायन शास्त्र (सीमित भर्ती-नियमित रिक्ति) में 31 अभ्यर्थियों को पास घोषित किया गया है. इनमें 28 अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थी हैं. अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-1) के 2 और पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-2) के एक अभ्यर्थी को परीक्षा में सफल घोषित किया गया है.

Also Read : झारखंड के छात्रों का ट्विटर महाअभियान टॉप ट्रेंड में, JSSC CGL की परीक्षा शीघ्र कराने की मांग

जेएसएससी ने 27 अभ्यर्थियों के परीक्षा परिणाम को रोका

झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने 27 अभ्यर्थियों के परीक्षा परिणाम को रोक लिया है. कहा गया है कि स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक (रसायन शास्त्र) में अधियाचित रिक्तियों (सीधी भर्ती एवं सीमित भर्ती) मामले में शैक्षणिक अर्हता एवं अन्य कारणों से इनके परिणाम को रोका गया है. इस पर विचार करने के बाद आयोग इनके परीक्षा परिणाम जारी करेगा.

हाईकोर्ट के अंतिम आदेश से प्रभावित हो सकता है रिजल्ट

आयोग ने कहा है कि शेष रिक्तियों के परीक्षा परिमाम आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली द्वितीय चरण के प्रमाण पत्रों की जांच के बाद प्रकाशित किए जाएंगे. साथ ही यह भी कहा है कि मनोज वर्मा एवं अन्य बनाम झारखंड सरकार एवं अन्य में झारखंड हाईकोर्ट से पारित अंतरिम आदेश को देखते हुए स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के तहत की गई कोई भी नियुक्ति हाईकोर्ट के अंतिम आदेश से प्रभावित होगी.

Also Read : JSSC CGL 2023: होने वाली है झारखंड सीजीएल की परीक्षा, यहां जानें एक्जाम पैटर्न से लेकर सैलरी तक की डिटेल

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola