JSSC में 39 हजार से अधिक पदों पर अटकी हैं नियुक्ति प्रक्रिया, अभ्यर्थी लगातार कर रहे हैं परीक्षा कैलेंडर जारी करने की मांग
Published by : Sameer Oraon Updated At : 27 Feb 2025 3:36 PM
JSSC Office
JSSC : जेएसएससी के 39 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया अटकी हुई है. अभ्यर्थी लगातार परीक्षा कैलेंडर जारी करने की मांग कर रहे हैं.
रांची : झारखंड में नयी सरकार के गठन हुए तीन माह का समय बीत चुका है. लेकिन अभी भी सरकार ने एग्जाम कैलेंडर जारी नहीं किया. जबकि मुख्यमंत्री ने दोबारा सत्ता संभालने के साथ ही यह घोषणा की थी कि दिसंबर के अंत तक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दी जाएगा. दूसरी तरफ जेपीएससी के 1700 से अधिक पदों नियुक्ति प्रक्रिया लंबित है. इधर अभ्यर्थी लगातार जेएसएससी के परीक्षा कैलेंडर जारी करने की मांग कर रहे हैं. उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द इस दिशा में कदम उठाने को कहा है. केवल जेएसएससी द्वारा ली जाने वाली परीक्षाओं की बात करें तो 39 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया अटकी पड़ी है. इनमें से कई की परीक्षाएं हो चुकी है तो कुछ की परीक्षा होनी अभी भी बाकी है.
कितने पद हैं रिक्त
झारखंड मैट्रिक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 455 पद
झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा-2023 930 पद
झारखंड प्रारंभिक विद्यालय सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 26001 पद
झारखंड महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा-2023 444 पद
झारखंड पुलिस प्रतियोगिता परीक्षा- 4919
झारखंड फील्ड वर्कर प्रतियोगिता परीक्षा- 510
झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 2025 पद
झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 583 पद
झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग प्रतियोगिता परीक्षा-2023 634 पद
तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 594 पद
झारखंड इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 863 पद
झारखंड सचिवालय आशुलिपिक सेवा संवर्ग प्रतियोगिता परीक्षा-2023 452 पद
झारखंड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 690 पद
कई परीक्षाओं की प्रक्रिया अंतिम चरण में
नियुक्ति प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने की दिशा में जेएसएससी प्रयासरत है. कई परीक्षाओं की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, तो परीक्षाओं का रिजल्ट आना अभी बाकी है. वहीं, सहायक आचार्य व सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीजीएल)-2023 के रिजल्ट प्रकाशन पर न्यायालय से रोक है. हालांकि, आयोग की ओर से इन प्रतियोगिता परीक्षा के अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन भी पूरा कर लिया गया है. अब सिर्फ रिजल्ट का प्रकाशन होना है. इस संबंध में जेएसएससी से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार के दिशा-निर्देश के आलोक में चल रही प्रतियोगिता परीक्षाओं की प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाना है.
इनपुट : लीजा बाखला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










