ePaper

JSSC CGL: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बीच आज हाईकोर्ट में सुनवाई, चीफ जस्टिस की अदालत में मामला सूचीबद्ध

Updated at : 17 Dec 2024 10:08 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट.

JSSC CGL: आज मंगलवार को झारखंड हाईकोर्ट में जेएसएससी सीजीएल कथित पेपर लीक मामले को लेकर सुनावई होने वाली है. चीफ जस्टिस एमएस रामाचंद्र राव और जस्टिस दीपक रोशन की कोर्ट में याचिका की सुनवाई होगी.

विज्ञापन

JSSC CGL : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले में आज मंगलवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई होने वाली है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा को रद्द करने की मांग की गई है. याचिकर्ता प्रकाश कुमार और अन्य ने याचिका दाखिल कर मामले की सीबीआई जांच कराने की भी मांग की है.

चीफ जस्टीस करेंगे सुनाई

प्रकाश कुमार ने याचिका में कहा है कि झारखंड सीजीएल परीक्षा में पेपर लीक हुआ है इसलिए परीक्षा रद्द की जाए और इस मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी सीबीआई से कराई जाए. आज झारखंड हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस एमएस रामाचंद्र राव और जस्टिस दीपक रोशन की कोर्ट में याचिका पर सुनवाई होने वाली है.

कल सोमवार से जारी है डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

एक तरफ कोर्ट में पेपर लीक के मामले को लेकर सुनवाई हो रही होगी तो वहीं दूसरी तरफ सोमवार से परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शुरू हो गया है. इस बीच सोमवार को छात्रों ने परीक्षा को रद्द करने के लिए विरोध प्रदर्शन किया. इस बाद पुलिस ने प्रदर्शन को रोकने के लिए लाठीचार्ज भी किया. इसमें जेएलकेएम नेता देवेंद्रनाथ महतो को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

छात्र लगातार कर रहे परीक्षा रद्द करने की मांग

बता दें, 21 और 22 सितंबर 2024 को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने पूरे राज्य में सीजीएल परीक्षा आयोजित की थी. परीक्षा हो जाने के बाद से ही छात्रों ने इस परीक्षा को कटघरे में खड़ा कर दिया और पेपर लीक को लेकर सवाल उठाए थे. इसके बाद छात्र ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और परीक्षा रद्द करने की मांग थी.

Also Read: JSSC CGL Protest: पुलिस ने JLKM नेता देवेंद्रनाथ महतो को हिरासत में लिया, छात्रों पर किया लाठीचार्ज

Also Read: JSSC CGL Protest: आर-पार के मूड में छात्र, सीएम हाउस और राजभवन की सुरक्षा टाइट

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola