JSSC CGL Paper Leak: 4 फरवरी को JSSC CGL की परीक्षा होगी या नहीं, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

JSSC CGL Paper Leak|28 जनवरी को पेपर लीक ने अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ा दी है. एक ओर JSSC ने सभी 735 परीक्षा केंद्रों से रिपोर्ट मांगी है, तो दूसरी ओर जेएसएसयू ने 4 फरवरी की परीक्षा को स्थगित करने की मांग की है.
JSSC CGL Paper Leak|झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (JSSC CGL) का आयोजन 4 फरवरी को होगी या नहीं, इस पर स्टूडेंट्स में बड़ा कन्फ्यूजन है. झारखंड स्टेट सर्विस कमीशन (जेएसएससी) की ओर से अब तक उनका एडमिट कार्ड यानी प्रवेश पत्र जारी नहीं किया गया है. इसलिए अभ्यर्थियों में उहापोह की स्थिति है. 4 फरवरी को परीक्षा होगी या नहीं होगी. 4 फरवरी को 3.17 लाख अभ्यर्थियों को जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा में शामिल होना है. दरअसल, 28 जनवरी को हुई परीक्षा के दौरान पेपर लीक मामले ने इन अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ा दी है. एक ओर जेएसएससी ने सभी 735 परीक्षा केंद्रों से रिपोर्ट मांगी है, तो दूसरी ओर झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन (जेएसएसयू) ने 4 फरवरी की परीक्षा को स्थगित करने की मांग की है.
इस बीच, जेएसएससी ने कहा है कि 4 फरवरी की परीक्षा पर समीक्षा के बाद निर्णय होगा. जेएसएससी ने सभी 735 केंद्रों से रिपोर्ट मांगी है. इन केंद्रों से पूछा गया है कि तीसरे पेपर (सामान्य ज्ञान) का बक्सा खोलने का निर्धारित समय दोपहर 2:45 बजे था. इस बक्से को कितने बजे खोला गया. केंद्रों की रिपोर्ट मिलने और उसकी समीक्षा के बाद आयोग 4 फरवरी की परीक्षा पर निर्णय लेगा.
Also Read: JSSC-CGL Admit Card Out: आयोग ने जारी किया JGGLCCE 2024 का एडमिट कार्ड, साइट डाउन है यहां से करें डाउनलोड
इधर, पेपर लीक मामले में स्टूडेंट्स यूनियन आंदोलित हैं. इसे महाघोटाला करार देते हुए इसकी सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. रांची, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, जमशेदपुर, सरायकेला, चक्रधरपुर, घाटशिला, सिल्ली, बुंडू सहित अन्य जगहों पर सोमवारको झारखंड स्टेट स्टूडेंटस यूनियन की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व जेएसएससी अध्यक्ष नीरज सिन्हा का पुतला फूंका गया. इधर, प्रश्न पत्र लीक मामले में जेएसएससी की प्रभारी सचिव मधुमिता कुमारी ने नामकुम थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले का अनुसंधान मुख्यालय डीएसपी-1 प्रभात रंजन बरवार करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




