JPSC-JSSC धांधली मामले में CID का एक और बड़ा एक्शन, अभय तिवारी के बाद अब उनकी पत्नी और भाई भी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

JPSC और JSSC का दफ्तर, Pic Credit- AI

झारखंड प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. सीआईडी ने TDPL मार्केटिंग मैनेजर अभय तिवारी की पत्नी और भाई को गिरफ्तार कर लिया है. इस कार्रवाई से भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

विज्ञापन

JPSC JSSC Scam, रांची : झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में हुए फर्जीवाड़े के मामले में सीआईडी (CID) ने अपनी जांच तेज करते हुए बड़ी कार्रवाई की है. सीआईडी की टीम ने विवादों में घिरी परीक्षा संचालन कराने वाली एजेंसी टीडीपीएल (TDPL) के मार्केटिंग मैनेजर अभय तिवारी की पत्नी और उनके सगे भाई को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस और जांच एजेंसी के अनुसार, इन दोनों पर जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी-सीजीएल (JSSC-CGL) जैसी राज्य की प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं में अवैध तरीके से सफलता प्राप्त करने के गंभीर आरोप हैं. इस मामले का मुख्य आरोपी अभय तिवारी पहले से ही जेल में बंद है, जिससे पूछताछ के बाद इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश हो रहा है.

सांठगांठ और फर्जीवाड़े के जाल का पर्दाफाश

जांच अधिकारियों के मुताबिक, टीडीपीएल कंपनी के मार्केटिंग मैनेजर के पद पर रहते हुए अभय तिवारी ने परीक्षा प्रणाली में धांधली की और अपने प्रभाव का गलत इस्तेमाल करते हुए अपने ही परिजनों को मेरिट लिस्ट में जगह दिलाई. सीआईडी द्वारा हर रोज हो रही कार्रवाई के बाद से पूरे नियुक्ति प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. एजेंसी अब इस बात की जांच करने में जुटी है कि इस फर्जीवाड़े का दायरा कितना बड़ा है और इसमें कौन-कौन से सफेदपोश डायरेक्ट या इनडायरेक्ट रूप से शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: JSSC CGL: कल तक थे आप-सर! आज हुए बेरोजगार! नियुक्ति रद्द होने के बाद छलका युवाओं का दर्द

आगे की कार्रवाई जारी

झारखंड सीआईडी की टीम इन दिनों अवैध तरीके से हुई नियुक्ति को लेकर अपनी जांच तेज कर दी है. ये वजह है कि हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. सोमवार को ही सीआईडी ने कड़ा एक्शन लेते हुए जेपीएससी के पूर्व सदस्य अजीता भट्टाचार्य के पीए को गिरफ्तार कर लिया था. उससे ठीक पहले जेएसएससी के दफ्तर और आयोग के सचिव सुधीर कुमार गुप्ता के घर पर छापेमारी की थी. मंगलवार को भी उनकी कड़ी पूछताछ हुई. जांच टीम का कहना है कि अवैध रूप से सफलता पाने वाले अभ्यर्थियों और इस पूरे नेटवर्क को संचालित करने वाले बिचौलियों के खिलाफ आगे भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें: JSSC CGL रद्द : सीएम की घोषणा के बाद छात्रों को सरकार के नोटिफिकेशन का इंतज़ार, इसके बाद तय होगी आगे की रणनीति


विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola