नीलिमा केरकेट्टा बनीं JPSC की नयी अध्यक्ष, कई दिनों से नियुक्ति प्रक्रिया है ठप
डॉ मेरी नीलिमा केरकेट्टा झारखंड लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष बनाया गया है. राज्यपाल की स्वीकृति मिलने के बाद कार्मिक विभाग ने कल अधिसूचना जारी कर दी. वो महाराष्ट्र कैडर की 1994 बैच की आइएएस अफसर रही चुकी है.
रांची: भारतीय प्रशासनिक सेवा की सेवानिवृत्त अधिकारी डॉ मेरी नीलिमा केरकेट्टा झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएसससी) की अध्यक्ष बनायी गयी हैं. राज्यपाल रमेश बैस की स्वीकृति के बाद कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने उन्हें अध्यक्ष पद पर नियुक्त करते हुए गुरुवार को अधिसूचना जारी की है. डॉ नीलिमा की जन्मतिथि 22 अगस्त 1962 है. वह पदभार ग्रहण करने की तिथि से अधिकतम 62 वर्ष की आयु तक अध्यक्ष पद पर रहेंगी. इस तरह वह अगस्त 2024 तक इस पद पर रह सकेंगी.
डॉ केरकेट्टा महाराष्ट्र कैडर की 1994 बैच की आइएएस अफसर रही हैं. स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव के रूप में सेवानिवृत्त हुई हैं. गुमला जिला स्थित करनी गांव की रहनेवाली डॉ केरकेट्टा ने उर्सूलाइन कान्वेंट गर्ल्स हाइ स्कूल रांची से मैट्रिक, बीएयू से स्नातक, आइसीएआर, नयी दिल्ली से एमएससी व पीएचडी की डिग्री हासिल की. इनके पिता डॉ आर केरकेट्टा बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति रहे हैं. डॉ केरकेट्टा वर्ष 2008 से 2013 तक झारखंड में भी कई पदों पर रहीं.
Also Read: झारखंड के इंजीनियरों के लिए खुशखबरी, बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगी प्रोन्नति, जानें किस विभाग से कितने
जेपीएससी अध्यक्ष पद से अमिताभ चौधरी के पांच जुलाई 2022 को 62 वर्ष पूरा होने के बाद से खाली था. अध्यक्ष नहीं रहने से आयोग में कई नियुक्तियां, इंटरव्यू, प्रोन्नति आदि का कार्य ठप है. 637 इंजीनियर की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार बीच में ही रुक गयी है. वहीं मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों, मेडिकल अफसर, चिकित्सक आदि की नियुक्ति प्रक्रिया रूकी हुई है. राज्य सरकार से रिक्ति मिलते ही 11वीं सिविल सेवा परीक्षा प्रक्रिया भी शुरू होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










