JPSC ने 405 पदों पर नियुक्ति के लिए कैलेंडर जारी किया, जानें कब क्या होगा

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

झारखंड लोक सेवा आयोग यानी कि जेपीएससी ने नियुक्ति प्रक्रिया तेज कर दी है. इसके लिए 13 विभागों के कुल 405 पदों पर नियुक्ति के लिए कैलेंडर जारी कर दिया गया है. इंटरव्यू की संभावित तिथि सात नवंबर 2022 से 21 दिसंबर 2022 तक रखी गयी है.

विज्ञापन

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने प्रोन्नति के बाद नियुक्ति प्रक्रिया भी तेज कर दी है. इसके लिए प्रथम चरण में आयोग ने 13 विभागों के कुल 405 पदों पर नियुक्ति के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है. इंटरव्यू की संभावित तिथि सात नवंबर 2022 से 21 दिसंबर 2022 तक रखी गयी है. आयोग विवि में कई विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के रेगुलर पदों पर नियुक्ति के लिए इंटरव्यू लेगा. वहीं, राज्य में मेडिकल अफसर और वेटनरी डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए भी इंटरव्यू की तिथि निर्धारित कर दी है.

आयोग द्वारा जारी कैलेंडर

परीक्षा का नाम विभाग पद इंटरव्यू की तिथि

असिस्टेंट प्रोफेसर विवि सेवा मानवशास्त्र 07 सात नवंबर 2022

एकाउंट्स अफसर नगर विकास 16 10 नवंबर 2022

असिस्टेंट प्रोफेसर विवि सेवा कुड़ुख 16 16-17 नवंबर 2022

मेडिकल अफसर (रेगुलर) स्वास्थ्य विभाग 232 18-25 नवंबर 2022

असिस्टेंट प्रोफेसर विवि सेवा खड़िया 05 एक व दो दिसंबर 2022

असिस्टेंट प्रोफेसर विवि सेवा भूगर्भशास्त्र 06 पांच दिसंबर 2022

अस्सिटेंट प्रोफेसर विवि सेवा कुरमाली 02 पांच दिसंबर 2022

असिस्टेंट प्रोफेसर रिनपास स्वास्थ्य विभाग 08 सात दिसंबर 2022

असिस्टेंट प्रोफेसर विवि सेवा दर्शनशास्त्र 18 आठ-नौ दिसंबर 2022

असिस्टेंट प्रोफेसर विवि सेवा मनोविज्ञान 07 12 दिसंबर 2022

मेडिकल अफसर (बैकलॉग) स्वास्थ्य विभाग 02 14 दिसंबर 2022

वेटनरी डॉक्टर (बैकलॉग) कृषि, पशुपालन विभाग 42 19 दिसंबर 2022

असिस्टेंट प्रोफेसर मेडिकल कॉलेज स्वास्थ्य विभाग 44 21 दिसंबर 2022

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola