ePaper

National Games: जेओए 38वें राष्ट्रीय खेल में शामिल खेल को देगी मान्यता

Updated at : 30 Sep 2024 12:46 AM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

झारखंड ओलिंपिक एसोसिएशन खेलो के विकास के लिए कृत संकल्प है, इसके तहत इसकी पिछले दिनों आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि देहरादून में होने वाले 38वें नेशनल गेम्स में जो भी खेल शामिल होंगे,

विज्ञापन

रांची. झारखंड ओलिंपिक एसोसिएशन खेलो के विकास के लिए कृत संकल्प है, इसके तहत इसकी पिछले दिनों आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि देहरादून में होने वाले 38वें नेशनल गेम्स में जो भी खेल शामिल होंगे, उन्हें झारखंड ओलिंपिक एसोसिएशन मान्यता प्राप्त खेलो की केटेगरी के तहत मान्यता देगी. इसकी जानकारी देते हुए जेओए के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में गैर मान्यता प्राप्त खेलो को भी नेशनल गेम्स में जगह दी जा रही है और इसके तहत उनकी प्रतिस्पर्धा आयोजित हो रही है, इसलिए झारखंड ओलिंपिक एसोसिएशन उन सभी गैर मान्यता प्राप्त खेलो के विकास के लिए उन्हें मान्यता देगी जो आगामी 38वें नेशनल गेम्स में शामिल किये जायेंगे. यह मान्यता रिकॉगनाइज कैटेगरी के तहत बगैर वोटिंग अधिकार के होगी. उन्होंने बताया कि इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा और अपने सभी संबंधित कागजात जमा करने होंगे. इसके अलावा झारखंड में एक से अधिक संघ होने की स्थिति में उन्हें आपस में समझौता करना होगा. उन्होंने बताया कि गोवा नेशनल गेम्स में आयोजित किये गये विभिन्न खेल भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola