झामुमो ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि मनायी

Updated at : 21 May 2024 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
झामुमो ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि मनायी

झामुमो नेता स्व दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि लोवाडीह स्थिति दुर्गा सोरेन चौक पर मनायी गयी. लोवाडीह में उनकी आदमकद प्रतिमा पर मुख्य अतिथि विनोद कुमार पांडेय द्वारा माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित की गयी.

विज्ञापन

रांची (विशेष संवाददाता). झामुमो नेता व जामा से विधायक रहे स्व दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पार्टी के नेताओ-कार्यकर्ताओं द्वारा लोवाडीह स्थित दुर्गा सोरेन चौक पर मनायी गयी. लोवाडीह में उनकी आदमकद प्रतिमा पर मुख्य अतिथि पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता एवं झारखंड राज्य समन्वय समिति के सदस्य विनोद कुमार पांडेय द्वारा माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित की गयी. मौके पर उन्होंने कहा कि आज दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि है. पूरे झारखंड में उन्हें याद किया जा रहा है. पार्टी के कार्यकर्ता उनके दिखाये हुए रास्ते पर ही चल कर झारखंड के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच पा रहे हैं. श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता झामुमो जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम ने की. मौके पर झामुमो के डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू, समनुर मंसुरी, अश्विनी शर्मा, बीरू तिर्की, जनक नायक, बीरू साहु, कलाम आजाद, आदिल इमाम, रामशरण विश्वकर्मा, मंटू लाला, शांति तिर्की, अनिमा, रमेश साहु, गोपाल पांडेय, साहिल यादव, सुनीता लिंडा, परवेज आलम गुड्डू, विलियम रिचर्ड लकड़ा, सीमा लकड़ा, किशोर कुजूर, राजा, दिलबर सुरीन आदि शामिल हुए.

झारखंड युगों-युगों तक याद करेगा दुर्गा सोरेन को : सीएम

रांची. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है. उन्होंने कहा कि वीर दुर्गा सोरेन अमर रहे. उनकी कीर्ति को झारखंड युगों-युगों तक याद करता रहेगा. दुर्गा सोरेन झामुमो के तमाम कार्यकर्ताओं के दिलों में बसते हैं.

दुर्गा सोरेन झामुमो परिवार के मजबूत स्तंभ थे : कल्पना

रांची. कल्पना सोरेन ने एक्स पर पोस्ट करके कहा है कि झारखंड अलग राज्य आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले स्व दुर्गा सोरेन जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन. हेमंत जी और हम सबके मार्गदर्शक और अभिभावक दुर्गा दादा, झामुमो परिवार के मजबूत स्तंभ थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola