नीति आयोग की रिपोर्ट, झारखंड के आकांक्षी ब्लॉक फिसड्डी

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
नीति आयोग की रिपोर्ट, झारखंड के आकांक्षी ब्लॉक फिसड्डी

केंद्र सरकार के नीति आयोग ने उल्लेखनीय प्रदर्शन के आधार पर देश के 14 प्रखंडों की सराहना की है. उनको 20 करोड़ रुपये पुरस्कार के रूप में देने का निर्णय लिया गया है.

विज्ञापन

रांची. केंद्र सरकार के नीति आयोग ने उल्लेखनीय प्रदर्शन के आधार पर देश के 14 प्रखंडों की सराहना की है. उनको 20 करोड़ रुपये पुरस्कार के रूप में देने का निर्णय लिया गया है. यह प्रखंड देश के नौ राज्यों के हैं. झारखंड का एक भी प्रखंड के प्रदर्शन को नीति आयोग ने नहीं सराहा है. झारखंड के 24 जिलों के 34 प्रखंड आकांक्षी प्रखंड के रूप में चिन्हित हैं. ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर असम के तमालपुर को तीन करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गयी है. इनको मार्च 2025 को समाप्त तिमाही में उल्लेखनीय प्रगति के आधार पर पुरस्कृत किया गया है. इसमें बिहार के दो प्रखंड (बांका के चंदन और भागलपुर के सबौर) को भी पुरस्कृत किया गया है.

कई क्षेत्रों में किया उल्लेखनीय प्रदर्शन

नीति आयोग ने प्रखंडों के लिए कई मानक तय किये हैं. इसमें स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, कृषि, सामाजिक विकास और बुनियादी ढांचों की प्रगति को शामिल किया गया है. नीति आयोग का मानना है कि यह उपलब्धि सक्रिय शासन, समय पर निगरानी और सुनियोजित हस्तक्षेपों के प्रभाव को दर्शाती है. ओवरऑल प्रदर्शन वाले प्रखंडों को तीन करोड़ तथा जोन के आधार पर प्रदर्शन करने वाले प्रखंडों को 1.5-1.5 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गयी है.

रांची में मांडर और राज्य में 34 प्रखंड हैं चिन्हित

नीति आयोग ने झारखंड में कुल 34 प्रखंडों को आकांक्षी प्रखंड के रूप में चिन्हित किया है. राजधानी में केवल एक प्रखंड मांडर ही आकांक्षी प्रखंड के रूप में चिन्हित है. बोकारो, चतरा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, रामगढ़, साहिबगंज, सिमडेगा में एक-एक प्रखंड को चिन्हित किया गया है. सरायकेला-खरसावां में तीन तथा देवघर में चार प्रखंडों को आकांक्षी प्रखंड में शामिल किया गया है. हजारीबाग, जामताड़ा, कोडरमा तथा पश्चिमी सिंहभूम में दो-दो प्रखंडों को आकांक्षी प्रखंडों के रूप में चिन्हित किया गया है.

जिन प्रखंडों को पुरस्कृत किया गया

असम (एक) – तमालपुर, बिहार (दो प्रखंड) – चंदन और सबौर, उत्तर प्रदेश (एक) – अरुई. मध्य प्रदेश (दो) – रामपुर भागलेन और राणापुर, तेलंगाना (दो) – घाटू और तिरियानी, राजस्थान (दो) – निमराना और कोत्री, मणिपुर (एक) – चकपीकोरोंग. पंजाब (एक) – शाहकोट तथा जम्मू-कश्मीर (दो) – इचेगोजा और तुलाल.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola