22 कोयला खदानों की नीलामी से झारखंड को मिलेंगे 2500 करोड़, 50 हजार से ज्यादा को मिलेगा रोजगार
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Jun 2020 2:24 AM
22 कोयला खदानों की नीलामी से झारखंड को मिलेंगे 2500 करोड़, 50 हजार से ज्यादा को मिलेगा रोजगार
रांची : केंद्र सरकार कोयले की कमर्शियल माइनिंग शुरू करने जा रही है. इसके तहत झारखंड की 22 कोयला खदानों की भी नीलामी होगी. जानकारों के अनुसार, इससे न केवल झारखंड के राजस्व में इजाफा होगा, बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन भी होगा. राज्य सरकार ने नीलामी का समर्थन तो किया है, लेकिन नीलामी का समय अागे बढ़ाने का आग्रह भी किया है. खान विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, 22 खदानों में से कई बड़ी खदानें भी हैं, जिनमें 900 मिलियन टन का रिजर्व है.
ऐसी खदानों की नीलामी से शुरुआत में 2500 करोड़ रुपये राजस्व मिलने का अनुमान लगाया गया है. वहीं, उक्त अधिकारी ने कहा कि एक खदान में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से दो से ढाई हजार लोगों को रोजगार मिलता है. इसमें डंपर चालक, सह चालक और छोटे दुकानदार भी शामिल होते हैं. ऐसे में 22 खदानों के चालू हो जाने पर लगभग 50 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर मिलेंगे. फिलहाल, केंद्र द्वारा नीलामी की प्रक्रिया शुरू करने का इंतजार है.
मुख्यमंत्री ने पत्र भेज कर तिथि बढ़ाने की मांग की है. अभी केंद्र सरकार की तरफ से कोई निर्णय नहीं हुआ है. इन खदानों की होनी है नीलामीअशोक करेकाटा, बुंडू, चकला, चितरपुर, गोंदुलपाड़ा, नॉर्थ ढादू, सेरेगढ़ा, महुआमिलान (नॉर्थ कर्णपुरा), ब्रह्मडीहा (गिरिडीह), बुढ़ाखाप, रौउता (रामगढ़), चोरीटांड़ तिलैया, जोगेश्वर एवं खास जोगेश्वर, लालगढ़ नाॅर्थ (वेस्ट बोकारो), जयनगर पतरातू, तोकीसूद-2 (साउथ कर्णपुरा), लातेहार (ओरंगा), महुआगढ़ी, उरमापहाड़ी (राजमहल), राजहरा (डालटेनगंज) और सीतनाला(झरिया).
Posted by : pritish sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










