झारखंड में 15 मार्च तक रांची समेत कई इलाकों में बारिश की उम्मीद, तापमान में भी हो सकती है वृद्धि

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. इधर होली के दिन रांची और आसपास के इलाके में सुबह से बादल छाये रहे
रांची और आसपास के इलाके में 15 मार्च तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. नौ मार्च की रात भी कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार, 10 व 11 मार्च को भी कई इलाके में बादल छाये रहेंगे व मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है. जबकि 12 मार्च को दिन में मौसम में साफ रहेगा. 14 व 15 मार्च को एक बार फिर बादल छाये रहने व कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है.
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. इधर होली के दिन रांची और आसपास के इलाके में सुबह से बादल छाये रहे, कुछ इलाकों में बूंदाबांदी तो कहीं-कहीं कुछ देर के लिए रिमझिम बारिश हुई. लेकिन दूसरे दिन नौ मार्च को अधिकतम तापमान में लगभग साढ़े पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो गयी. जबकि न्यूनतम तापमान में लगभग 02.9 डिग्री सेल्सियस की कमी आयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










