Jharkhand Weather: झारखंड के मौसम में अप्रत्याशित बदलाव, तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक

Jharkhand Weather
Jharkhand Weather: झारखंड के मौसम में अप्रत्याशित बदलाव आया है. सोमवार की सुबह में कोहरा या धुंध और उसके बाद आसमान साफ रहेगा. मंगलवार और बुधवार की सुबह में कोहरा या धुंध और उसके बाद हल्के बादल छाए रह सकते हैं.
Jharkhand Weather: रांची-झारखंड में मौसम का मिजाज अप्रत्याशित रूप से बदल गया है. अभी से ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर हो गया है. इस कारण लोगों को धूप में गर्मी का एहसास होने लगा है. सुबह में भी हल्की ठंड है. यह स्थिति करीब-करीब पूरे राज्य की है. सोमवार की सुबह में कोहरा या धुंध और उसके बाद आसमान साफ रहेगा. चार और पांच फरवरी की सुबह में कोहरा या धुंध और उसके बाद आंशिक बादल छाए रह सकते हैं.
रांची का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस
राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान रविवार को 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. आमतौर पर फरवरी माह के पहले सप्ताह में राजधानी का न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री सेल्सियस के आसपास होना चाहिए, वहीं अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. यह सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस अधिक है.
चाईबासा और जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री
मौसम केंद्र के अनुसार रविवार को चाईबासा और जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेसि के आसपास पहुंच गया है. चाईबासा का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब छह डिग्री सेसि अधिक रहा. वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेसि अधिक रहा. यही स्थिति न्यूनतम तापमान का भी है. न्यूनतम तापमान भी 19 डिग्री सेसि के आसपास है. सबसे अधिक तापमान सरायकेला का रहा. वहां का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया. अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

तापमान में बदलाव का अनुमान नहीं
मौसम केंद्र की मानें तो फिलहाल तापमान में कोई बदलाव का अनुमान नहीं है. राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 14-15 डिग्री सेसि के आसपास ही रहने का अनुमान है. वहीं, अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेसि के आसपास ही रहेगा. मंगलवार और बुधवार को राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं.
झारखंड के सभी जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




