झारखंड के JAC बोर्ड के नए चेयरमैन को लेकर बड़ा अपडेट, इस तरीख को करेंगे ज्वाइन, मैट्रिक और इंटर की कब से होगी परीक्षा?

Updated:
विज्ञापन

JAC Board

JAC Board New Chairman Update: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) को नया चेयरमैन पांच फरवरी को मिल सकता है. 6 फरवरी को मैट्रिक और इंटरमीडिएट का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. परीक्षा 11 फरवरी से होगी.

विज्ञापन

JAC Board New Chairman Update: जमशेदपुर, संदीप सावर्ण-झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के अध्यक्ष डॉ अनिल महतो और उपाध्यक्ष डॉ विनोद सिंह का कार्यकाल 18 जनवरी 2025 को समाप्त हो गया है. नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा शुरू की जा चुकी है और प्रस्ताव झारखंड के शिक्षा मंत्री को भेजा गया है. विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जैक को नया चेयरमैन पांच फरवरी को मिल सकता है. पांच फरवरी को दोनों पदों पर नियुक्त किए गए पदाधिकारी पदभार ग्रहण करेंगे. नियुक्ति प्रक्रिया में देर होने का असर मैट्रिक और इंटर की परीक्षा पर न पड़े, इसके लिए तैयारी की गयी है, ताकि किसी भी हाल में (11 फरवरी) से ही मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शुरू हो सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

तय समय पर परीक्षा होने पर संशय की स्थिति


झारखंड में हर हाल में 11 फरवरी से ही परीक्षा शुरू करवाने की तैयारी की जा रही है. हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि अगर छह फरवरी को एडमिट कार्ड अपलोड भी कर दिया जाता है तो उसके बाद भी उसे परीक्षार्थियों तक 10 फरवरी तक पहुंचाना और अगर एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि हुई तो उसे ठीक कराने के लिए भी कुछ अतिरिक्त दिन चाहिए. इसलिए तय समय पर परीक्षा होने पर संशय है.

मैट्रिक के लिए 25 जनवरी तो इंटर का 28 जनवरी से बंटना था एडमिट कार्ड


झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा पूर्व में मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा का एडमिट कार्ड 25 जनवरी 2025 से जबकि इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा का एडमिट कार्ड 28 जनवरी 2025 से जारी किया जाना तय किया गया था. छह फरवरी को अगर एडमिट कार्ड जारी हो जाता है, तो संबंधित स्कूलों के प्रिंसिपल जैक की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे.

मैट्रिक और इंटर के 7,83,711 परीक्षार्थी


झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा आयोजित मैट्रिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षाओं में इस वर्ष कुल 7,83,711 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. इन परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए राज्यभर में कुल 2,100 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं.

ये भी पढ़ें: Success Story: कभी एक-एक रुपए के लिए थीं मोहताज, मजदूरी से करने लगीं कारोबार, उद्यमी रीना देवी ऐसे बन गयीं लखपति

ये भी पढ़ें: Success Story: कभी चूल्हा-चौका संभालती थीं प्रीति देवी, आज हैं लखपति, कैसे बदली जिंदगी?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola