Jharkhand Weather Today: झारखंड में आज से चढ़ने लगेगा पारा, बढ़ेगी परेशानी, इस तारीख को हीट वेव का अलर्ट

Heat Wave
Jharkhand Weather Today: झारखंड में आज से पारा चढ़ने लगेगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 10 मई को हीट वेव चल सकती है. दुमका, पाकुड़ और गोड्डा जिले में लू को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. राज्य में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश पाकुड़ के महेशपुर में 30 मिमी रिकॉर्ड की गयी.
Jharkhand Weather Today: रांची-झारखंड में बुधवार से एक बार फिर मौसम में बदलाव दिख सकता है. आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है. मौसम शुष्क रहेगा. दिन में तेज धूप से लोगों को परेशानियां हो सकती हैं. मौसम विभाग के अनुसार 10 मई को संताल परगना प्रमंडल अंतर्गत दुमका, पाकुड़ व गोड्डा जिले में लू (हीट वेव) चल सकती है. इसे देखते हुए इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
गरज के साथ हुई बारिश
झारखंड के कई इलाकों में मंगलवार को मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ-साथ हल्की बारिश हुई. 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश महेशपुर (पाकुड़) में 30 मिमी रिकॉर्ड किया गया. जमशेदपुर में एक से दो मिमी बारिश हुई. वहीं मंगलवार को सबसे अधिक तापमान चाईबासा (37.4 डिग्री सेल्सियस) का रहा. वहीं रांची में दोपहर बाद बादल छाया रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस कम है. न्यूनतम तापमान भी पिछले 24 घंटे में 2.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया.
ये भी पढ़ें: Mock Drill: सायरन बजे तो घबराएं नहीं, रांची के इस इलाके में होगी मॉक ड्रिल, क्या है टाइमिंग? देखें Video
किसानों को दी गयी सलाह
मौसम विभाग ने तापमान में बढ़ोत्तरी को देखते हुए सब्जियों, फसलों, फल, पौधों की नियमित रूप से सिंचाई करने की सलाह किसानों को दी. गरमा धान में गंधी बंग कीट से बचाव के लिए किसानों को शाम के समय मैलाथियान दवा का छिड़काव करने की सलाह दी गयी. वहीं, टमाटर को सुरंग कीट से बचाव के लिए थियाक्लोप्रिड दवा का छिड़काव करने के लिए कहा गया है.
क्या रहा शहरों का अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
शहर–तापमान
रांची–33.3
जमशेदपुर–36.4
मेदिनीनगर–36.0
बोकारो–33.1
चाईबासा–37.4
ये भी पढ़ें: Jharkhand Monsoon: झारखंड में कब आ रहा मानसून? 16 दिन पहले पहुंचा अंडमान, IMD का ये है लेटेस्ट अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










