Jharkhand Monsoon: झारखंड में कब आ रहा मानसून? 16 दिन पहले पहुंचा अंडमान, IMD का ये है लेटेस्ट अपडेट

Jharkhand Monsoon Update
Jharkhand Monsoon Update: झारखंड में इस बार समय से पहले मानूसन दस्तक दे सकता है. सामान्य समय से 16 दिन पहले मानसून अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पहुंच गया है. इससे संभावना जतायी जा रही है कि इस बार झारखंड में समय से पहले मानसून प्रवेश कर जाएगा. केरल पहुंचने के 10-12 दिनों बाद मानसून झारखंड पहुंचता है.
Jharkhand Monsoon Update: रांची-मानसून को लेकर अच्छी खबर है. मौसम विभाग की ताजा जानकारी के मुताबिक सामान्य समय से 16 दिन पहले ही मानसून अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पहुंच गया है. इस कारण दक्षिण अंडमान सागर में बारिश शुरू हो गयी है. अंडमान में इस बार समय से पूर्व दस्तक देने से संभावना जतायी जा रही है कि इस बार झारखंड में समय से पहले मानसून प्रवेश कर जाएगा.
13 मई तक मानसून का और हो सकता है विस्तार
मौसम विभाग ने बताया कि 13 मई तक मानसून का और विस्तार हो सकता है. बंगाल की खाड़ी के दक्षिण और पूर्वी भागों में दक्षिण-पश्चिमी हवाएं जोर पकड़ेंगी, लेकिन जरूरी नहीं है कि निम्न दवाब का निर्माण हो. हालांकि मौसम विभाग ने केरल और बंगाल सहित अन्य राज्यों में मानसून कब तक पहुंचेगा, इसका फिलहाल कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया है.
केरल के 10-12 दिनों बाद मानसून पहुंचता है झारखंड
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस बार मानसून समय से पहले आ सकता है. केरल में मॉनसून पहुंचने के लगभग 10 से 12 दिन में इसके झारखंड पहुंचने की उम्मीद रहती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के मई के दूसरे हफ्ते से उत्तर-पश्चिम भारत में एक बार सक्रिय होने की संभावना है. इस बीच लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलनेवाली है.
सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, इस बार देश में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है. आमतौर पर देश में मानसून के एक जून को केरल में दस्तक देने की संभावना रहती है, लेकिन अंडमान में इस बार समय से पूर्व दस्तक देने से संभावना जतायी जा रही है कि इस बार समय से पूर्व ही मानसून प्रवेश कर जाएगा.
ये भी पढ़ें: Mock Drill: सायरन बजे तो घबराएं नहीं, रांची के इस इलाके में होगी मॉक ड्रिल, क्या है टाइमिंग? देखें Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










