Jharkhand Weather: झारखंड में आंधी-तूफान के साथ बारिश, वज्रपात की चेतावनी, 23 मई तक कूल-कूल रहेगा मौसम

Jharkhand Rain Alert
Jharkhand Weather Today: झारखंड में आज भी झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज कूल-कूल रहने का अनुमान है. 23 मई तक मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी. 18 मई (रविवार) को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. आईएमडी ने चेतावनी जारी की है.
Jharkhand Weather Today: रांची-झारखंड में फिलहाल मौसम कूल-कूल रहेगा. 23 मई तक राज्य में बारिश के आसार हैं. तेज हवाओं के साथ राहत की बूंदें बरसेंगी. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. आज रविवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है. वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि आज रविवार यानी 18 मई को तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होगी. 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
ये भी पढ़ें: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 25 मई को आएंगे रांची, जमशेदपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्लेटिनम जुबली समारोह में होंगे शामिल

23 मई तक झारखंड में बारिश की संभावना
झारखंड में 23 मई तक बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने 21 मई तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार इस हफ्ते मौसम कूल-कूल रहेगा.
ये भी पढ़ें: आदिवासी संगठनों का 4 जून को झारखंड बंद, रांची के सिरमटोली सरना स्थल के पास से रैंप हटाने की मांग
ये भी पढ़ें: Lightning Strike: झारखंड के बोकारो में वज्रपात का कहर, चरवाहा और 7 साल की बच्ची की मौत, 4 मवेशियों ने भी तोड़ा दम
ये भी पढ़ें: बोकारो MLA श्वेता सिंह मामले में झारखंड के राज्यपाल से मिला BJP शिष्टमंडल, की ये मांग
ये भी पढ़ें: Palamu Encounter: झारखंड के पलामू में पुलिस-टीएसपीसी मुठभेड़, अंधाधुंध फायरिंग, नक्सल सामग्री बरामद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




