Jharkhand Weather: क्या आज झारखंड में हैं बारिश के आसार? आ गया मौसम का अपडेट
आसमान में छाए रहेंगे बादल
Jharkhand Weather: झारखंड में आज बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि कई इलाकों में आंशिक तौर पर बादल छाये रहेंगे. कल से कुछ इलाकों में हल्की वर्षा के आसार हैं.
रांची : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण झारखंड के कई इलाकों में आंशिक तौर पर बादल छाया रहेगा. जबकि कुछ जगहों पर मौसम पूरी तरह साफ रहेगा. इस दौरान कहीं भी बारिश की संभावना दिखाई नहीं पड़ रही है. सुबह के वक्त हल्का कोहरा छाया रहा. बात करें राजधानी रांची की तो कांके और इसके आसपास के इलाकों में शाम के वक्त शीत लहर चलने की संभावना है.
इन जिलों में छाये रह सकते हैं बादल
मौसम विभाग की मानें तो झारखंड के उत्तरी भागों गढ़वा, लातेहार, चतरा, कोडरमा और दिन वक्त आंशिक तौर पर बादल छाये रह सकते हैं. दोपहर में धूप खिली रहेगी. वहीं कल से कई जिलों में बारिश के आसार हैं. 28 दिसंबर को पश्चिमी और निकटवर्ती उत्तरी इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है तो वहीं, 29 दिसंबर को दक्षिणी-पश्चिम हिस्सों में कई स्थानों पर हल्की बारिश के आसार जताये गये हैं.
झारखंड की ताजा खबरों से जुड़े रहने के लिए यहां क्लिक करें
अगले तीन दिनों के लिए क्या है मौसम विभाग अनुमान
रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक झारखंड में अगले 3 दिन के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद 2 दिन 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है. जिस कारण अत्याधिक ठंड का अहसास होगा. वहीं, अगर बीते 24 घंटे की बात करें तो तकरीबन सभी जगह मौसम साफ रहा. सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा. इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










