Jharkhand Weather Today: गढ़वा, पलामू समेत झारखंड के 5 जिलों में आज होगी भारी बारिश, IMD का येलो अलर्ट

झारखंड में बहुत भारी बारिश का अलर्ट.
Jharkhand Weather Today 1 July 2025: मौसम केंद्र रांची के पूर्वानुमान पदाधिकारी ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी और उसे सटे पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय क्षेत्रों में निम्न दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बना हुआ है. समुद्र में एक चक्रवातीय परिसंचरण मौजूद है. 2 दिन में यह ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड की ओर बढ़ेगा. इसका असर झारखंड के मौसम पर भी देखने को मिलेगा.
Jharkhand Weather Today 1 July 2025: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने झारखंड के 5 जिलों में आज 1 जुलाई को बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है. मौसम केंद्र की ओर से इन 5 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि मानसून ट्रफ जमशेदपुर से गुजर रहा है. इसका असर झारखंड के मौसम पर दिखेगा.
झारखंड के 5 जिलों के लिए IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के पश्चिमी भागों यानी गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा और गुमला जिले के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. येलो अलर्ट का मतलब यह है कि इन जिलों में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. इस दौरान इन जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका है.
बंगाल की खाड़ी के आसपास बना निम्न दबाव का क्षेत्र
मौसम केंद्र रांची के पूर्वानुमान पदाधिकारी ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी और उसे सटे पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय क्षेत्रों में निम्न दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बना हुआ है. समुद्र में एक चक्रवातीय परिसंचरण मौजूद है. 2 दिन में यह ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड की ओर बढ़ेगा. इसका असर झारखंड के मौसम पर भी देखने को मिलेगा.
झारखंड का अधिकतम तापमान घटकर 32.9 डिग्री हुआ
पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. राज्य में सबसे अधिक उच्चतम तापमान 32.9 डिग्री सेंटीग्रेड गोड्डा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेंटीग्रेड गुमला में दर्ज किया गया. सोमवार शाम 5:30 बजे तक जमशेदपुर में 40.2 मिलीमीटर वर्षा हुई थी. रांची में 11 मिमी, बोकारो में 5.8 मिमी और चाईबासा में 3.0 मिमी वर्षा हुई.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
झारखंड में सक्रिय है मानसून
मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में मानसून सक्रिय है. राज्य में लगभग सभी जगहों पर मंगलवार को हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. 5 जिलों में बहुत भारी बारिश होगी. कुछ जगहों पर गर्जन के साथ वज्रपात होने की भी प्रबल संभावना है.
1 जुलाई को रांची में कई बार होगी बारिश
मौसम विभाग ने कहा है कि राजधानी रांची में 1 जुलाई 2025 को बादल छाये रहेंगे. 2 बार या इससे अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. रांची का उच्चतम तापमान 28 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.
एक माह में 13 जिलों में 282.2 मिमी से अधिक बारिश
झारखंड में इस बार मानसून जमकर बरस रहा है. 13 जिलों में 282.2 मिलीमीटर से 607.8 मिलीमीटर तक बारिश हो चुकी है. जून के महीने में पूरे झारखंड में 348.9 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो 11 साल में सबसे ज्यादा है. झारखंड में अब तक सामान्य से 84 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है. झारखंड में 1 से 30 जून के बीच आमतौर पर 189.5 मिलीमीटर वर्षा को सामान्य वर्षापात माना जाता है.
इसे भी पढ़ें
कोल्हान में भारी बारिश के बाद स्वर्णरेखा और खरकई का जलस्तर ‘लाल निशान’ के पार
शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ के लिए रातू रोड दुर्गा मंदिर में झामुमो की ओर से हवन-पूजन
Jharkhand Monsoon: झारखंड में मानसून की बारिश ने तोड़ा 11 साल का रिकॉर्ड
सर गंगाराम अस्पताल जाकर भी शिबू सोरेन से क्यों नहीं मिलीं बड़ी बहू सीता मुर्मू सोरेन? खुद बताया
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




