Jharkhand Weather: आज दिनभर झमाझम बरसेगा पानी, 6 जिलों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
Heavy Rain Alert

Jharkhand Weather: झारखंड के विभिन्न जिलों में आज और कल भारी से भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है. कई जिलों ऑरेंज अलर्ट तो कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने वज्रपात की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील की है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: राजधानी रांची समेत कई जगहों पर मंगलवार की सुबह से बारिश शुरू हो गयी है. मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने के कारण झारखंड के कई जिलों में बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी है. मौसम विभाग के अनुसार आज 15 जुलाई को गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग व कोडरमा में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं कहीं-कहीं तेज भी चलेंगी. इसे देखते हुए इन जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची समेत इन जिलों में तेज बारिश की संभावना

रांची, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ व जामताड़ा में भी कहीं-कहीं रुक-रुक कर तेज बारिश हो सकती है. इन जिलों में मौसम विभाग ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. मौसम विभाग ने कल 16 जुलाई को भी पलामू, चतरा, हजारीबाग, गिरिडीह व कोडरमा में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी है. इसे देखते हुए इन जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

रांची समेत 8 जिलों में येलो अलर्ट

रांची, गढ़वा, लातेहार, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा व देवघर में भी बारिश व वज्रपात को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने इन जिलों में रहनेवाले लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है. पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश घाटशिला (पूर्वी सिंहभूम) में रिकॉर्ड किया गया है. यहां 174.6 मिमी बारिश हुई.

इसे भी पढ़ें

झारखंड के युवा, हो जाइए तैयार! 22 अगस्त से रांची में सेना भर्ती रैली, जानिए आवश्यक योग्यता

महत्वपूर्ण खबर: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने का नया नियम, 21 दिनों के भीतर नहीं किया आवेदन, तो लगेगा जुर्माना

झारखंड में शराब बिक्री का बदलेगा सिस्टम, 1 सितंबर से लागू होगी नयी उत्पाद नीति

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola