झारखंड में बदल गया मौसम का मिजाज, गर्म हवा से बढ़ेगी परेशानी

झारखंड मौसम सांकेतिक तस्वीर (AI Image)
Jharkhand Weather News: झारखंड में मौसम ने फिर करवट ले ली है. बारिश के बाद अब तापमान तेजी से बढ़ने लगा है. इस खबर से संबंधित जानकारी नीचे पढ़ें.
Jharkhand Weather News: झारखंड के सभी जिलों में अब धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है और गर्मी का मौसम पूरी तरह दस्तक देने लगा है. कुछ दिन पहले तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश और ठंडी हवाएं चल रही थीं, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत और सुकून मिला था. हालांकि अब मौसम ने फिर करवट ले ली है और आने वाले दिनों में गर्मी का असर तेजी से बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. अगले चार दिनों के भीतर राज्य के अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होगी. इसके साथ ही गर्म हवा चलने से लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है.
राजधानी रांची का तापमान 24 घंटे में 1.7 डिग्री बढ़ा
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में आसमान आमतौर पर साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा. इसी बीच 24 घंटे में राजधानी रांची का अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है. वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.
सबसे अधिक तापमान सरायकेला में
झारखंड में सबसे अधिक तापमान सरायकेला जिला का 37.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है.
झारखंड के सभी जिलों का तापमान 32 डिग्री से ऊपर पहुंचा हुआ
आसमान साफ रहने और तेज धूप के कारण राज्य के सभी जिलों का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है. मौसम विभाग के अनुसार 15 से 17 अप्रैल के बीच कुछ जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है, हालांकि इसके बावजूद मौसम शुष्क ही बना रहेगा.
इसे भी पढ़ें: रांची से ‘फर्जी’ अफसर धराया, सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर लगाता था चूना, 70 लाख की ठगी का खुलासा
इसे भी पढ़ें: पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो की वापसी पर लगेगा सुरक्षा घेरा? झारखंड भाजपा अध्यक्ष का DGP को पत्र, कर डाली बड़ी मांग
इसे भी पढ़ें: चतरा के सिमरिया में एसडीओ का पद महीनों से खाली, मामलों की सुनवाई ठप होने से बढ़ी परेशानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




