Weather Forecast: झारखंड में 22 जनवरी से इन जिलों में होगी बारिश, चलेगी शीतलहर, जानें अपने जिले का हाल

Published at :19 Jan 2022 11:48 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast: झारखंड में 22 जनवरी से इन जिलों में होगी बारिश, चलेगी शीतलहर, जानें अपने जिले का हाल

झारखंड में 22 जनवरी से एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ेगा और कई जिलों में बारिश की संभावना जतायी गयी है. जिसका असर 24 जनवरी तक रहेगा. अभी भी राज्य में शीतलहर जारी है, सुबह में घना कोहरा तथा धुंध रहता है.

विज्ञापन

रांची : उत्तर भारत से आये पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही ठंड फिर असर दिखाने लगा है. पूरा राज्य शीतलहर की चपेट में है. राज्य में मौसम शुष्क है. सुबह में घना कोहरा तथा धुंध रहता है. मौसम साफ होने के बाद हवा की गति तेज हो जा रही है. ठंडी हवा चल रही है. राज्य के सभी जिलों का न्यूनतम तापमान पिछले दो दिन में 10 डिग्री सेसि नीचे चला गया है. धूप तेज रहने के बावजूद हवा में कनकनी है. कई जिलों का न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेसि तक नीचे चला गया है. मंगलवार को राज्य में सबसे कम तापमान बोकारो का रहा. वहां का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेसि रहा.

पांच डिग्री सेसि अधिक गिरा राजधानी का तापमान :

राजधानी का न्यूनतम तापमान पिछले चार दिनों में पांच डिग्री सेसि से अधिक गिर गया है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजधानी समेत कई जिलों का न्यूनतम तापमान चढ़ा हुआ था. मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेसि के आसपास पहुंच गया, जबकि शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेसि था. 15 जनवरी को न्यूनतम तापमान 12.6 तथा 16 को 12.2 डिग्री सेसि था. 18 जनवरी का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया.

22 से फिर बारिश, 24 तक रहेगा असर

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि राज्य के कुछ जिलों में 22 जनवरी से ही हल्की बारिश हो सकती है. 21 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है. इसका असर यहां भी पड़ सकता है. पश्चिमी विक्षोभ का असर 24 जनवरी तक रह सकता है. बारिश का अनुमान 22 और 23 जनवरी का है. 24 जनवरी को आकाश में बादल छाये रह सकते हैं.

राज्य के प्रमुख जिलों की स्थिति

देवघर 8.2

गोड्डा 8.5

गढ़वा 6.2

गिरिडीह 8.7

रांची 7.5

जमशेदपुर 9.4

डालटनगंज 8.6

बोकारो 6.2

चाईबासा 9.2

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola