ePaper

Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव, 8 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

Updated at : 19 Oct 2024 6:58 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव, 8 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत कई जिलों में गरज के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बन रहा है जिससे राज्य में बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather : शुक्रवार की सुबह राजधानी रांची के कुछ हिस्सों में जबरदस्त बारिश हुई. कांके में करीब 13 मिमी के आसपास बारिश हुई. पिछले 24 घंटे में संताल परगना के कुछ हिस्सों में भी अच्छी बारिश हुई. महारो, पंचेत आदि हिस्सों में अच्छी बारिश हुई. यहां करीब 45 मिमी के आसपास बारिश हुई. वहीं मौसम विभाग ने रांची सहित कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है.

इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने कहा कि राजधानी रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में गरज के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान मौसम विभाग ने लोगों को आसमानी बिजली से बचने और बाहर न निकलने की सलाह दी है. आईएमडी ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

बंगाल की खाड़ी में बन रहा डिप्रेशन

मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 22 अक्तूबर तक मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान बारिश का अनुमान नहीं है. इसके बाद बंगाल की खाड़ी में एक डिप्रेशन बन रहा है. इसका असर 23 अक्तूबर से झारखंड में पड़ सकता है. इसके असर से अगले दो-तीन दिनों तक बारिश हो सकती है.

Also Read: Jharkhand Election: सीईओ के रवि कुमार ने दी चेतावनी, किसी भी परिस्थिति के लिए जिम्मेवार होंगे संबंधित पदाधिकारी

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola