राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा- 'इडियट', सदन में हंगामा- फिर क्या बोले- राजनाथ सिंह और किरेन रिजिजू

Updated:
विज्ञापन

संसद में बहस के दौरान राहुल गांधी, फोटो एक्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान लोकसभा में 'इडियट' और 'अंधभक्त' शब्द का इस्तेमाल किया, जिसके बाद सदन में भारी हंगामा हो गया. सत्ता पक्ष की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्दों पर आपत्ति दर्ज कराई. बाद में अध्यक्ष ओम बिरला ने राहुल गांधी द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्दों को सदन की कार्यवाही से बाहर कर दिया. यहां हम आपको बता रहे हैं कि राहुल गांधी के भाषण के दौरान सदन के अंदर क्या हुआ.

विज्ञापन

राहुल गांधी ने एंटी-पेपर लीक बिल पर चर्चा में भाग लेते हुए अपने भाषण के दौरान एक छात्रा के साथ हुई अपनी बातचीत को सदन के सामने रखा. उन्होंने कहा, "एक छात्रा ने उनसे कहा कि छात्र गर्व से सच को अपनाते हैं. मैंने उससे पूछा, दूसरे तरह के लोगों के बारे में उसकी राय क्या है?

विज्ञापन
इसपर उस छात्रा ने जवाब दिया कि दूसरे तरह के लोगों को एक फेक इमेज की जरूरत होती है. फेक इमेज की जरूरत इसलिए होती है क्योंकि वह बेवकूफ यह दिखावा करने की कोशिश कर रहा होता है कि वह भगवान है. इसलिए उसे एक बहुत बड़ी इमेज बनानी पड़ती है." छात्रा ने तीसरे तरह के लोगों को अंधभक्त बताया.


राहुल गांधी के बयान पर राजनाथ सिंह ने जताई आपत्ति

राहुल गांधी के भाषण पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आपत्ति दर्ज कराई. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "मैं विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं कि विपक्ष के नेता द्वारा इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों को रिकॉर्ड से हटा दिया जाए और मैं अपनी तरफ के सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि वे शांति बनाए रखें और उन्हें सुनें."


राहुल गांधी ने जिन शब्द का प्रयोग किया उसे कार्यवाही से हटा दिया जाए

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी राहुल गांधी के भाषण पर आपत्ति जताते हुए कहा, "अगर राहुल गांधी ने असंसदीय शब्द का इस्तेमाल न किया होता तो किसी को कोई आपत्ति नहीं होती. मेरा मानना है कि वे छात्रा की आड़ में असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन असल में वे खुद ही इसका इस्तेमाल कर रहे हैं... वे असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल नहीं कर सकते, इन्हें रिकॉर्ड से हटा दिया जाना चाहिए."

ये भी पढ़ें : लोकसभा में बोले राहुल गांधी- पूरी शिक्षा व्यवस्था को RSS ने किया हाईजैक, छात्रों के दोषी हैं अमित शाह


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola