BRICS देशों के बीच कारोबार में बाहरी दबाव कम करने का पुतिन ने बताया प्लान, रखे ये 2 प्रस्ताव
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, फोटो ANI
BRICS देशों के बीच व्यापार को मजबूत करने के लिए रूस ने दो अहम प्रस्ताव रखे हैं. राष्ट्रपति पुतिन ने एक नया बीमा सिस्टम और अनाज बाजार बनाने का सुझाव दिया है. इसका मकसद सदस्य देशों के बीच बाहरी दबाव को कम करना है.
BRICS Summit 2026: BRICS देशों के बीच कारोबार को बढ़ावा देने और बाहरी दबाव का असर कम करने के लिए रूस ने दो बड़े प्रस्ताव रखे हैं. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने BRICS देशों के लिए नया बीमा सिस्टम और अनाज बाजार बनाने का प्रस्ताव दिया है. इसका मकसद सदस्य देशों के बीच कारोबार को आसान और मजबूत बनाना है.
पुतिन ने रविवार को BRICS Summit के आखिरी सत्र में कहा कि BRICS देशों के पास पूंजी, कामगारों और तकनीक के अपने रास्ते हैं और वे बाहरी दबाव के बावजूद काम कर सकते हैं. इसी दौरान उन्होंने बीमा व्यवस्था और अनाज बाजार बनाने की रूसी पहल सामने रखी.
आखिर नया बीमा सिस्टम क्यों जरूरी है?
पुतिन के प्रस्ताव को समझने के लिए रूस के तेल कारोबार पर लगे पश्चिमी प्रतिबंधों को समझना जरूरी है. रूस के कच्चे तेल को ले जाने वाले जहाजों के बीमा पर पश्चिमी देशों ने पाबंदियां लगाई हैं. इसके साथ ही कुछ शर्तों के तहत ही ऐसे जहाजों को बीमा देने की अनुमति दी गई.
ये भी पढ़ें: BRICS Summit 2026: महिला कारोबारियों के छोटे बिजनेस को बढ़ाने मिलेंगे पैसे? दूसरे ब्रिक्स देशों में खुलेंगे नए अवसर
इस तरह की पाबंदियों का असर रूस से होने वाले कच्चे तेल के निर्यात पर पड़ा है. ऐसे में रूस BRICS देशों के बीच एक ऐसी बीमा व्यवस्था बनाने का प्रस्ताव दे रहा है, जिससे सदस्य देश अपने कारोबार और सामान की आवाजाही के लिए वैकल्पिक व्यवस्था का इस्तेमाल कर सकें.
हालांकि, पुतिन ने इस नए बीमा सिस्टम की पूरी रूपरेखा अभी नहीं बताई है. उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि यह रूस की ओर से दिया गया प्रस्ताव है और दूसरे BRICS सदस्य इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
अनाज के लिए भी अलग बाजार बनाने का प्रस्ताव
पुतिन ने सिर्फ बीमा तक बात सीमित नहीं रखी. उन्होंने BRICS के लिए एक अलग अनाज बाजार बनाने का भी प्रस्ताव दिया है. इसका मतलब यह है कि BRICS देशों के बीच अनाज की खरीद-बिक्री के लिए एक साझा व्यवस्था बनाने पर विचार किया जा सकता है. इससे खाद्य कारोबार में सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाने की कोशिश हो सकती है.
इसके साथ ही पुतिन ने BRICS के New Development Bank (NDB) के कामकाज की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि बैंक करीब 140 अरब डॉलर के प्रोजेक्ट संभाल रहा है. यानी रूस के इन प्रस्तावों का फोकस BRICS देशों के बीच पैसे, कारोबार, बीमा, तकनीक और खाद्य बाजार के लिए अपनी व्यवस्था मजबूत करने पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए