Weather Forecast:झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर, 10 से 12 जनवरी को इन जिलों में होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Jan 2022 10:29 AM
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में आज से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है. मौसम विभाग की मानें तो 10 से 12 जनवरी तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो सकती है. जिससे तापमान घटेगा और ठंड बढ़ेगी.
Jharkhand Weather Forecast : राजस्थान में बने पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार से झारखंड में दिख सकता है. इस दिन आकाश में बादल (Jharkhand Weather Forecast) छाया रह सकता है. रविवार से राज्य के कई इलाकों में बारिश (Rain in Jharkhand) हो सकती है. 11 जनवरी की रात या 12 को पूरे राज्य में पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) का असर दिखने लगेगा. इससे करीब-करीब पूरे राज्य में बारिश हो सकती है.
मौसम केंद्र के अनुसार नौ जनवरी को राज्य के गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी और रांची में बारिश (Rain in Jharkhand) हो सकती है. 10 और 11 जनवरी को सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा छोड़ सभी जिलों में बारिश का अनुमान है.
11 और 12 जनवरी को पूरे राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 13 जनवरी को भी कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 14 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के झारखंड से निकल जाने का अनुमान है. इसके बाद ठंड भी बढ़ेगी.
चढ़ेगा न्यूनतम तापमान: मौसम केंद्र के अनुसार आकाश में बादल छाये (Jharkhand Weather Forecast) रहने और बारिश के दौरान न्यूनतम तापमान चढ़ेगा. अधिकतम तापमान गिर सकता है. मौसम केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेसि के आसपास हो सकता है.
न्यूनतम तामपान 13 से 14 डिग्री सेसि के बीच हो सकता है. वैसे, अभी राज्य के करीब सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास है. रांची का अधिकतम तापमान 10.8, जमशेदपुर का 13.4 तथा डालटनगंज का न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेसि रिकार्ड किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










