Jharkhand Weather : झारखंड में होगी बारिश, छठ से पहले बदलेगा मौसम, आया मौसम विभाग का अलर्ट
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 19 Oct 2025 7:32 AM
झारखंड में बारिश की संभावना (Photo: PTI)
Jharkhand Weather : छठ से पहले झारखंड के मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. जानें मौसम विभाग की ओर से क्या दी गई जानकारी.
Jharkhand Weather : दीपावली और छठ पर्व के दौरान राज्य के कई इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन कुछ क्षेत्रों में बारिश खलल डाल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार 20 अक्तूबर को झारखंड के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में आकाश में बादल छाये रहेंगे. कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है. 21 से 23 अक्तूबर तक कई जिलों में सुबह के समय कोहरा और धुंध छाये रहने की संभावना है, हालांकि थोड़ी देर बाद मौसम साफ हो जायेगा. अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.
मौसम विभाग ने ताजा अपडेट में बताया है कि अंडमान सागर और इससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती हवा स्थित है. इसके प्रभाव से 24 अक्तूबर को बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र (लो प्रेशर) बनने की पूरी संभावना है. यह पश्चिम-उत्तर की ओर बढ़ सकता है और तीव्र हो सकता है. 25 अक्तूबर के बाद इसका असर झारखंड के कई जिलों पर पड़ सकता है. इससे छठ पर्व के आसपास मौसम में बदलाव हो सकता है और कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है. इससे ठंड बढ़ सकती है.
यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : 19 से 24 अक्टूबर के बीच इन राज्यों में भारी बारिश होगी, IMD ने जारी किया अलर्ट
रांची का न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री बढ़ा
शनिवार को रांची के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि देखी गयी. रांची का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें पिछले 24 घंटे में 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई. न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें 0.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहा. मेदिनीनगर में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा. चाईबासा का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें पिछले 24 घंटे में 1.4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










