Aaj ka Mausam : 19 से 24 अक्टूबर के बीच इन राज्यों में भारी बारिश होगी, IMD ने जारी किया अलर्ट
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 19 Oct 2025 3:03 AM
19 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? जानें (Photo: PTI)
Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु और पुडुचेरी में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में लगातार बरसात जारी रहने की चेतावनी दी है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.
Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 19 से 24 अक्टूबर के बीच दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा. तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में अलग-अलग दिनों पर हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 19-20 और 22-24 अक्टूबर के बीच, जबकि तटीय कर्नाटक में 19, 23 और 24 अक्टूबर को बारिश हो सकती है. 22-24 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में भी तेज बारिश या गरज के साथ वर्षा की संभावना है. कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश भी हो सकती है.
इन राज्यों में गर्जन के साथ बिजली गिरने की संभावना
विभाग के अनुसार, 19 से 22 अक्टूबर तक अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. 21 और 22 अक्टूबर को पश्चिम मध्य प्रदेश में, 20 से 22 अक्टूबर के बीच छत्तीसगढ़ में, जबकि 21-22 अक्टूबर को पूर्व मध्य प्रदेश और विदर्भ में गर्जन के साथ बिजली गिरने की संभावना है.
कोंकण और गोवा में बारिश की संभावना
19 से 22 अक्टूबर के बीच कोंकण और गोवा जबकि दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं, 21 और 22 अक्टूबर को मराठवाड़ा क्षेत्र में भी बिजली गिरने और तूफान के साथ बारिश हो सकती है.
दिल्ली का मौसम थोड़ा बदला रहेगा
रविवार को दिल्ली का मौसम थोड़ा बदला रहेगा. सुबह हल्की धुंध छाई रह सकती है, जबकि दिन में तेज धूप निकलेगी. आने वाले कुछ दिनों तक मौसम लगभग ऐसा ही रहेगा. 19 अक्टूबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 19 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें : Heavy Rain: 19,20,21,22,23 और 24 अक्टूबर को इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, आंधी-तूफान की चेतावनी, IMD अलर्ट
उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
मौसम विभाग के अनुसार, 19 अक्टूबर को उत्तर भारत के राज्यों में दिन के समय धूप खिली नजर आएगी और मौसम सुहावना रहेगा. दिन में लोगों को हल्की गर्मी महसूस होगी, लेकिन शाम और रात के समय ठंडक बढ़ जाएगी. हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश और बिहार में हल्के बादल आ सकते हैं. इन राज्यों में रात का तापमान थोड़ा कम हो सकता है.
पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
पहाड़ी राज्यों में मौसम का हाल थोड़ा अलग रहने वाला है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के साथ तूफानी हवाओं का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है. इन इलाकों में तापमान तेजी से गिरने लगेगा और कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी. बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में भी ठंडक बढ़ने के आसार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










